कांग्रेस जनों ने मनाई पं. जवाहरलाल नेहरू की जन्मजयंती: तस्वीर पर माला चढ़ाकर श्रद्धा-सुमन अप्रित की, अध्यक्ष कालरा बोले- देश को आत्मनिर्भर बनाया है

[ad_1]

  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Neemuch
  • By Garlanding The Picture, Reverence Suman Aprit, President Kalra Said Has Made The Country Self reliant

नीमचएक घंटा पहले

  • कॉपी लिंक

नीमच में कांग्रेस कार्यालय पर भारत के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की जन्मजयंती बड़े ही धूम धाम से मनाई गई। यहां सबसे पहले चाचा नेहरू के तस्वीर पर माल्यार्पण कर कांग्रेस जनों ने श्रद्धा सुमन किए। कार्यक्रम में कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश कालरा और प्रदेश सचिव सहित अन्य कांग्रेस जन भी मौजूद रहे।

मुकेश कालरा ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि देश की आजादी की लड़ाई में पंडित नेहरू ने गांधी जी के सहयोगी के रूप में कार्य किया। उनके प्रधानमंत्री कार्यकाल में देश ने चौमुखी विकास किया। उन्होंने देश को आत्मनिर्भर बनाने का प्रयास कर आत्मनिर्भर बनाया है। प्रदेश सचिव उमराव सिंह गुर्जर ने बताया कि नेहरू जी ने भारत को सही तरीक़े से गठित कर एक मज़बूत राष्ट्र की नींव रखी, भारत को आर्थिक रूप से निर्भीक बनाने के लिए भी आपका अहम योगदान रहा। आपने शांति एवं संगठन के लिए गुट-निरपेक्ष आंदोलन की रचना की है।

ज़िला महामंत्री ओम शर्मा का कहना है कि वर्तमान भाजपा नेता नेहरू जी पर उनके प्रधानमंत्री कार्यकाल में भ्रष्टाचार में लिप्त होने का झूठा आरोप लगा कर बदनाम करने का प्रयास कर रही है, जबकि नेहरू जी ने उनकी सम्पति 200 करोड़ का 98 प्रतिशत 196 करोड़ देश को समर्पित किया था। प्रदेश सचिव अनिल चौरसिया ने नेहरू को शांति का दूत बताते हुए कहा कि उनके द्वारा रचित पुस्तक”भारत एक खोज”प्रत्येक देश वासी को पढ़कर उनके व्यक्तित्व के बारे में जानकर उनके द्वारा किए गए विकास कार्य को जानना चाहिए। कार्यक्रम को ग्रामीण अध्यक्ष नाथु सिंह राठौर, देवेंद्र परिहार, कमल मित्तल, योगेश प्रजापति, मनोहर अम्ब, साबिर मसूदी, पृथ्वी सिंह वर्मा, सलीम ख़ान ने संबोधित किया। वरिष्ठ कांग्रेस साथी कमल मित्तल के नीमच फुटकर व्यापारी एसोसिएशन के पुनः निर्विरोध अध्यक्ष चुने जाने पर वरिष्ठ कांग्रेस जनों द्वारा पुष्पहार पहनाकर स्वागत किया।

ये रहे मौजूद

कार्यक्रम में महेश वीरवाल, प्रभु चंदेल, बृजेश मित्तल, बलवंत पाटीदार, धर्मेंद्र परिहार, गजेंद्र यादव, इलियास क़ुरैशी, रवि अम्ब, मोनू लोक्स, पार्षद भारत अहीर, मोहम्मद हुसैन कारपैंटर, जिनेंद्र नागौरी,अमर सिंह जयंत, मम्मू पठान, राज़ शर्मा, डा.इमरान ख़ान, जावेद दुर्रानी, विक्रम घेघट, ललित शर्मा, बद्रीप्रसाद आचार्य, एड.मो.मिर्जा बैग सहित कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन रंजीत सिंह तंवर ने किया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।

खबरें और भी हैं…
[ad_2]
Source link

Related Articles

Back to top button