कलेक्टर ने राजस्व शिविरों का किया निरीक्षण: गोदना, कुड़ाना व बुड़लाय में लगे शिविर, ग्रामीणों ने बताई समस्याएं

[ad_1]

शाजापुर (उज्जैन)एक घंटा पहले

  • कॉपी लिंक

राजस्व सेवा अभियान के तहत गोदना, बुड़लाय एवं कुड़ाना में लगे शिविरों का आज कलेक्टर दिनेश जैन ने आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने राजस्व सेवा अभियान के तहत ग्रामीणों के राजस्व संबंधी कार्यों के बारे में पूछा और मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान की जानकारी दी। इस दौरान एसडीएम नरेन्द्रनाथ पाण्डेय, तहसीलदार राजाराम करजरे, नायब तहसीलदार संदीप इवने भी मौजूद थे।

ग्रामीणों ने बताई समस्याएं

कलेक्टर ने सबसे पहले ग्राम गोदना में राजस्व शिविर का निरीक्षण किया। ग्रामीणों ने बताया कि वर्षा के कारण उनकी फसलें खराब हो गई है। ग्राम बुड़लाय में मूकबधीर श्याम पिता बाबुलाल बागरी के राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (आरबीएसके) से उपचार कराने के निर्देश दिये। ग्राम के ही दिव्यांग करणसिंह ने बताया कि उसकी पेंशन बंद हो गई है। ग्रामीणों ने बताया कि शासकीय उचित मूल्य की दुकान का सेल्समैन राशन वितरण में गड़बड़ी कर रहा है। कलेक्टर ने परीक्षण कर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिये। ग्राम कुड़ाना में ग्रामीणों ने शासकीय उचित मूल्य की दुकान ग्राम में ही खोलने का अनुरोध किया। कलेक्टर ने इसके लिए ग्राम पंचायत से प्रस्ताव भेजने के लिए कहा।

खबरें और भी हैं…
[ad_2]
Source link

Related Articles

Back to top button