कलेक्टर के नाम सौंपा ज्ञापन: सिवनी में मंडी सचिव को हटाने को लेकर सब्जी व्यापारी संघ ने रैली निकालकर किया प्रदर्शन

[ad_1]

  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Seoni
  • In Seoni, The Vegetable Traders Association Took Out A Rally And Demonstrated For The Removal Of Mandi Secretary

सिवनीएक घंटा पहले

  • कॉपी लिंक

सिवनी में सब्जी व्यापारी संघ के व्यापारियों ने दुकानों के अधिपत्य व कृषि उपज मंडी सचिव को हटाने की मांग को लेकर प्रदर्शन करते हुए नगर पालिका चौक से लेकर कलेक्टर कार्यालय तक रैली निकालकर ज्ञापन सौंपा है। साथ ही पुलिस अधीक्षक कार्यालय में भी एसपी के नाम ज्ञापन दिया है।

मंडी से हटाने पर नाराजगी

संघ के अध्यक्ष दौलत सेवलानी ने कहा है कि मंडी सचिव व्यापारियों को जबरन हटाना चाह रहे हैं। जबकि वे सालों से मंडी में है और मंडी शर्तों के अनुसार दुकान लगा रहे हैं। जिससे व्यापारियों में नाराजगी है। मंडी सचिव पर उच्च न्यायालय में मिथ्या साक्ष्य पेश करने के गंभीर आरोप लगाए गए हैं।

जमा करा ली राशि

शहर के नागपुर रोड स्थित थोक सब्जी मंडी में बीते तीन माह पूर्व एक टेंडर निकाला गया था। इसमें 22 भू-खंडों की बोली लगाई गई थी। इसमें 16 भूखंड कर्ता सफल बोली लगाने वालों में से 13 को भू-खंड मिला है। पीरू खान व अनीस जैन ने बताया कि, एक माह बाद नोटिस जारी कर पूरी राशि जमा करा ली गई। लेकिन अभी तक व्यापारियों को भू-खंड नहीं मिला है।

जगह की मांग पर अड़े व्यापारी

फल व्यापारी संघ के सचिव सूफी हैदर मोहम्मद ने फल कारोबारियों के लिए मंडी में अलग जगह की मांग की है। साथ ही कहा है कि नक्शा के अनुसार निर्माण नहीं कराया गया। नगर पालिका कार्यालय के पास से नागपुर रोड स्थित सब्जी मंडी में व्यापारियों को स्थानांतरित किया। लेकिन उनको कोई सुविधा नहीं दी गई। इस बीच लगातार फल कारोबारी अपनी अलग भू-खंड की मांग कर रहे हैं।

खबरें और भी हैं…
[ad_2]
Source link

Related Articles

Back to top button