कलचुरी पब्लिक इंग्लिश हायर सेकेंडरी स्कूल, झाबर (दीपका) का परीक्षा परिणाम शानदार

कोरबा, 30 अप्रैल 2026। कलचुरी पब्लिक इंग्लिश हायर सेकेंडरी स्कूल, झाबर (दीपका) का सीबीएसई बोर्ड कक्षा 10वीं एवं 12वीं का परीक्षा परिणाम इस वर्ष उत्कृष्ट रहा। विद्यार्थियों ने बेहतर अंक हासिल कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया है।
कक्षा 12वीं के परिणाम में सनी चौहान ने 73% अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। साक्षी राठौर 68.4% के साथ द्वितीय, जानकी यादव 66.4% के साथ तृतीय, याशमिन पाविन 64.4% के साथ चतुर्थ एवं सोनम कुमारी 59.6% के साथ पंचम स्थान पर रहीं। इसके अलावा हर्ष कुमार कौशिक (56.8%) और हिमांशु मालवे (52.8%) ने भी उल्लेखनीय प्रदर्शन किया। कुल 104 विद्यार्थियों में से 100 प्रतिशत परिणाम दर्ज किया गया।
वहीं कक्षा 10वीं के परिणाम में तनमय कुमार पांड्रो ने 93% अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। खुशी डहरवाल 85.5% के साथ द्वितीय, आयुषी उपाध्याय 81.5% के साथ तृतीय, खुशहाली डहरवाल 79% के साथ चतुर्थ तथा निकिता कुलदीप 71% के साथ पंचम स्थान पर रहीं। अन्य विद्यार्थियों में अमन दिव्या (60.16%), हर्ष कुमार (58.16%), सलोनी राव (54.16%), चारुल धुर्वे (54%), एमडी आफताब (52%), माहि खातून (51%), योगेश कुमार (47.66%) एवं पुष्पेंद्र यादव (47%) ने भी सफलता हासिल की।
विद्यालय प्रबंधन ने सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। प्राचार्य एवं विद्यालय परिवार ने विद्यार्थियों की इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त किया तथा इसे शिक्षकों के मार्गदर्शन और विद्यार्थियों की मेहनत का परिणाम बताया।




