शरद पूर्णिमा के बाद बदलाव के संकेत: ट्रेंड बदला, अक्टूबर के 9 दिन में 4 इंच बारिश; पहले 7 साल में 22 मिमी से ज्यादा नहीं बरसा पानी

[ad_1]

  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Sagar
  • Trend Changed, 4 Inches Of Rain In 9 Days Of October; Not More Than 22 Mm Of Rain In The First 7 Years

सागर22 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
प्रदूषण और तापमान बढ़ने से मौसम में बदलाव - Dainik Bhaskar

प्रदूषण और तापमान बढ़ने से मौसम में बदलाव

  • मौसम विशेषज्ञों ने हल्की बारिश या बौछारों के दौर होते रहने की संभावना जताई

इस बार अक्टूबर के पहले ही सप्ताह में जोरदार बारिश ने लोगों को हैरत में डाल दिया। 1 अक्टूबर से अब तक 9 दिन में 4 इंच से अधिक यानी 104.4 मिलीमीटर बारिश हो चुकी है। वैसे बारिश ने पिछले साल अक्टूबर में ही ट्रेंड बदलना शुरू कर दिया था। अक्टूबर 2021 में भी करीब 3 इंच से अधिक यानी 82.4 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई थी। लेकिन उसके पहले के 6 सालों में अक्टूबर में मामूली बारिश ही होती रही है। इस साल अभी अक्टूबर के 21 दिन बाकी हैं। मौसम विशेषज्ञों ने हल्की बारिश या बौछारों के दौर होते रहने की संभावना जताई है।

स्थानीय मौसम केंद्र के अनुसार पिछले साल भी 1 अक्टूबर को ही 28.2 मिमी, 6 अक्टूबर को 16.8 और 19 अक्टूबर को 33.4 मिलीमीटर बारिश हुई थी। लेकिन इसके एक साल पहले ही यानी अक्टूबर 2020 में सिर्फ 13 अक्टूबर को बूंदाबांदी हुई थी और पूरे अक्टूबर माह में बिल्कुल भी बारिश नहीं हुई थी। अमूमन यही स्थिति बाकी के सालों में अक्टूबर माह में रही है। अक्टूबर 2019 में कुल 11.8 मिलीमीटर ही पानी बरसा। इसमें 2 अक्टूबर को 9.6 मिमी एवं 23 अक्टूबर को 1.2 मिमी बारिश के अलावा बूंदाबांदी ही होती रही। 2018 में तो सिर्फ 21 अक्टूबर को 0.4 मिलीमीटर ही बारिश पूरे महीने में दर्ज की गई। 2017 में भी सिर्फ 10 व 21 अक्टूबर को मामूली बारिश हुई और पूरे माह में कुल 2.6 मिमी ही बारिश रिकॉर्ड की गई। अक्टूबर 2016 में 1 और 9 अक्टूबर को मिलाकर 22.7 मिलीमीटर और 2015 में इस माह 17 मिलीमीटर ही पानी बरसा था। अक्टूबर 2014 में पूरे महीने में सिर्फ 3.4 मिलीमीटर बारिश हुई थी। आंकड़ाें से साफ है कि अक्टूबर में मेघ मेहरबान कम ही रहे हैं। पिछले साल से इसमें कुछ बदलाव आया है। जो इस साल और असरकारक दिख रहा है।

दिन का तापमान 1 डिग्री बढ़ा पर सामान्य से कम

रविवार को दिनभर धूप खिली रही। आसमान में बादलों का डेरा भी रहा, जिससे वातावरण में गर्मी और उमस बनी रही। दिन का तापमान शनिवार के मुकाबले 1 डिग्री उछला है। हालांकि यह अभी भी सामान्य से 1 डिग्री कम है। अधिकतम तापमान 31.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह शनिवार को 30.2 डिग्री था। रात का तापमान 22.2 डिग्री रहा जो सामान्य से 1 ज्यादा रहा। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार 12 अक्टूबर तक मौसम ऐसा ही बने रहने की संभावना है।

प्रदूषण और तापमान बढ़ने से मौसम में बदलाव

वैसे तो अक्टूबर में बारिश न के बराबर ही होती है। पिछले कुछ समय से तापमान और प्रदूषण लगातार बढ़ रहे हैं, जिससे मौसम में कुछ बदलाव आ रहे हैं। इससे कोई न कोई नया आवदाब निर्मित हो जाता है और बारिश होने लगती है। यह स्थिति दो साल से बन रही है। हाल में बने आवदाब की वजह से बारिश कई जगह हुई है।
– डीपी दुबे, पूर्व निदेशक मौसम विभाग भोपाल

खबरें और भी हैं…
[ad_2]
Source link

Related Articles

Back to top button