Chhattisgarh

कचान्दुर में लगभग 12 लाख राशि के विभिन्न मुलभूत विकास कार्यों का हुआ भूमि पूजन सम्पन्न

जामुल / दुर्ग जिले के दुर्ग विकास खण्ड के ग्राम पंचायत कचान्दुर मे 16 जून मंगलवार को लगभग 12 लाख राशि के विभिन्न विकास कार्य का भूमिपूजन किया गया।


भूमि पूजन कार्यक्रम में मुख्य रूप से जनपद सदस्य व सभापति जनपद पंचायत दुर्ग गोकुल वर्मा, सरपंच किर्तन साहू, उप सरपंच उदय राम वर्मा एवं पंचगण कुसुम पटेल , रमेश वर्मा टिकेंद्र वर्मा , उर्मिला साहू आदि एवं ग्राम के वरिष्ठ नागरिक गण प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

सरपंच किर्तन साहू ने बताया कि वार्ड क्र 01 मे श्याम लाल पटेल के घर से शिव मंदिर तक cc रोड 1 लाख रुपये लागत की
cc नाली 2 लाख 50 हजार रूपये लागत की, वार्ड क्र 05 मे लोमन वर्मा के घर से दौआ वर्मा के ब्यारा तक लागत 1. लाख 44 हजार रुपये लागत की, व वार्ड क्र 20 मे साहू बाड़ी से वर्मा बाड़ी तक समतलीय करन कार्य 1 लाख 70 हजार 300 सौ की लागत से तथा कुरुद रोड मे मुरमी करन कार्य 1 लाख 20 हजार रुपये की लागत से एवं ग्राम के गलियों में सोलर स्ट्रीट लाइट लगाने हेतु 2 लाख 90 हजार व पेयजल के लिए ग्राम में मोटर पम्प स्थपना हेतु 54 हजार 700 सौ रूपये लागत की विभिन्न मुलभूत कार्यों का भूमि पूजन किया गया l जिससे ग्राम के साथ साथ आस पास क्षेत्र के नगरिकों को होने वाली विभिन्न परेशानीयों से राहत मिलेगी।

Related Articles

Back to top button