Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ मे लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस से दावेदारी होने लगी

  • पीसीसी में सभी सीटों के लिए जमा हो चुके हैं आवेदन, अब दिल्ली में होगी चर्चा
  • लोकसभा के लिए बस्तर से आवेदन नहीं जांजगीर-चांपा में सबसे अधिक 23 दावेदार

रायपुर, 1 मार्च । छत्तीसगढ़ में लोकसभा चुनाव के लिए सत्ताधारी दल भाजपा, कांग्रेस से एक कदम आगे है। भाजपा अपने प्रत्याशियों की घोषणा कभी भी कर सकती है। कांग्रेस में अभी तक नामों का पैनल भी तैयार नहीं किया जा सका है। जबकि पीसीसी में लगभग हर सीट पर दावेदार आवेदन कर चुके हैं। सबसे अधिक जांजगीर-चांपा से 23 लोगों ने आवेदन किया है। जबकि बस्तर से एक भी आवेदन नहीं मिला है। वहीं दूसरी तरफ राजनांदगांव सीट से पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, जांजगीर-चांपा से पूर्व मंत्री डा. शिव डहरिया और रायपुर से पूर्व मंत्री ताम्रध्वज साहू के नाम भी चर्चा में हैं। बता दें कि किसी पूर्व मंत्री ने लोकसभा के लिए आवेदन नहीं किया है। वहीं कुछ दिग्गज नेताओं ने पीसीसी की जगह सीधे प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट के सामने चुनाव लड़ने इच्छा जाहिर की है।


प्रदेश की 11 लोकसभा सीटों में 9 पर भाजपा का कब्जा है। जबकि सिर्फ दो सीटें ही कांग्रेस के पास है। यह आंकड़ा पिछले लोकसभा चुनाव का है जब प्रदेश में कांग्रेस की दो तिहाई बहुमत के साथ सरकार थी। जबकि इस बार भाजपा पिछले सभी चुनावों से ज्यादा सीटें जीतकर सत्ता में है। ऐसे में कांग्रेस के लिए चुनौती बड़ी है फिर भी कांग्रेस की कोई खास तैयारी दिखाई नहीं दे रही है। कांग्रेस के दावेदारों की सूची पर नजर डालें तो पूर्व मुख्यमंत्री, मंत्री, पूर्व विधायकों के अलावा पूर्व सांसद से लेकर जिला पंचायत सदस्य और पदाधिकारी भी शामिल हैं। सबसे खास बात यह है कि इस बार सभी सीटों पर दावेदारों में नए चेहरे और नाम ज्यादा शामिल हैं।


इन सीटों पर इन नेताओं ने की दावेदारी :-


1 – बस्तर लोकसभा से
हरीश लखमा, मोहन मरकाम।
2 – सरगुजा लोकसभा से
डा. प्रेमसाय सिंह टेकाम, भानुप्रताप सिंह, शशि सिंह।
3 – रायगढ़ लोकसभा से
श्रवण कुमार सिदार, जयमाला सिंह, हृदयराम राठिया।
4 – कोरबा लोकसभा से
ज्योत्सना महंत, आलोक
कुमार यादव।
5 – बिलासपुर लोकसभा से राजेंद्र धीवर, राजेन्द्र शुक्ला, लेखराम साहू।
6 – राजनांदगांव लोकसभा से ममता चंद्राकर, राजेश शुक्ला, छन्नी साहू, हेमा देशमुख।
7 – दुर्ग लोकसभा से
प्रतिमा चंद्राकर, राजेंद्र साहू।
8- रायपुर लोकसभा से
विकास उपाध्याय, डाॅ. राकेश गुप्ता, सुशील आनंद शुक्ला, के.सूरज, शंकरलाल साहू, संजय महेश्वरी, अजीत
मढ़रिया बजरंगी, अरुण ताम्रकार,अन्नू तारक।
9 – महासमुंद लोकसभा से अमरजीत चावला , चंद्रशेखर शुक्ला, विनोद सेवन चंद्राकर, आनंद पवार,रवि निसाद, शंकरलाल साहू, गनेंस राम, राजेन्द साहू, शेलेन्द्र साहू, जेनिराम साहू, होरीलाल साहू।
10- कांकेर लोकसभा से
बिरेश ठाक़ुर, नरेश ठाक़ुर, लक्ष्मी धृव, नितिन पोटाई, देवचद क़तलम, राजकुमारी दीवान, सरजू राम, टेकेस्वर धरवू,
11- जांजगीर- चांपा लोकसभा से
डा.शिव डहरिया, मंजुलता अनन्त, महेंद्र पाटिल, जयंत सिह कामले, शैलेन्द्र बंजारे, दुष्यन्त कुमार, अमृतलाल सोनकर, राज महंत सरजू, साक्षी युगल बंजारे, रमेश, भाखरा नँद, कौसिल्या, रमेश धृतलहरे, अशोक राजवाल, पी आर खूंटे, करुणा कुर्रे, प्रेमचंद जायसी,लता जाटवार, सरजू वर्मन, पप्पू बघेल, गनपत चौहान के नामों की चर्चा है।
कांग्रेस की ओर से लोकसभा चुनाव के लिए पिछले माह जनवरी में स्क्रीनिंग कमेटी और चुनाव समिति की बैठक आयोजित की गई थी। जिसमें रजनी पाटिल, सचिन पायलट समेत अन्य पदाधिकारी शामिल थे। इसके बाद से मामला ठंडे बस्ते में है।

कांग्रेस का वार रूम है तैयार


कांग्रेस की ओर से लोकसभा का वार रूम तैयार कर लिया गया है। इसमें लोकसभावार प्रभारियों की नियुक्तियां भी कर दी गई हैं।

Related Articles

Back to top button