Entertainment

Priyanka Chopra: बेटी संग सिद्धिविनायक मंदिर पहुंची प्रियंका हुईं ट्रोल, Special Treatment मिलने पर भड़के लोग

Priyanka Chopra Trolled For Making Video While Praying At Siddhivinayak Temple With Daughter Malti: देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा इन दिनों भारत आई हुई हैं। एक्ट्रेस हाल ही में नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर के ओपनिंग सेरेमनी में नजर आई थीं। जहां उन्होंने अपने डिफरेंट लुक और खूबसूरती की वजह से हर किसी का ध्यान खींचा।

बेटी संग सिद्धिविनायक मंदिर पहुंची प्रियंका

बॉलीवुड अभिनेत्री से ग्लोबल स्टार बन चुकी प्रियंका चोपड़ा बीते दिन मुंबई के सिद्धिविनायक मंदिर पहुंची। यहां एक्ट्रेस के साथ उनकी नन्ही परी मालती मैरी भी थीं। प्रियंका ने मालती को गोद में लेकर भगवान के दर्शन किए। सिद्धिविनायक से दोनों का वीडियो चंद मिनटों में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। हालांकि, वीडियो को लेकर अब ट्रोलिंग की जा रही है।

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में प्रियंका चोपड़ा बेटी को गोद में लेकर मंदिर के ठीक सामने बैठी हुई दिख रही हैं। इतने में पंडित आते हैं फिर उन्हें और मालती को टीका लगाते हैं। इसके बाद एक्ट्रेस के साथ आए कुछ और लोगों के भी माथे पर वो टीका लगाते हैं।इस पूरे नजारे का प्रियंका के साथ आए लोग वीडियो भी बनाते हैं, जो सिद्धिविनायक मंदिर के नियमों के खिलाफ है। बस इसी को लेकर लोग प्रियंका और मंदिर के मैनेजमेंट की बुरी तरह ट्रोलिंग कर रहे हैं।

वीडियो पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने कहा, “हमें तो ना फोटो लेना और ना पास से बिना पैसे दिए आरती करने की इजाजत है…ऐसा भेदभाव क्यों प्रभु।” एक अन्य यूजर ने कहा, “भारत में ये वीआईपी ट्रीटमेंट कब खत्म होगा? मंदिरों में भी अब सिर्फ दिखावा होता है, हैरत की बात है।”

भेदभाव का लगाया आरोप

मंदिर के कायदे कानून की बात करते हुए एक यूजर ने कहा, “ये सारे नियम सिर्फ आम आदमी के लिए है, हमें तो डांटकर धक्के मारकर बाहर निकाल दिया जाता है…कुछ तो शर्म कर लो भगवान को भी पैसा कमाने का जरिया बना दिया है।”प्रियंका पर भड़कते हुए एक अन्य यूजर ने कहा, “उसके लिए अच्छा होगा, लेकिन भगवान का आशीर्वाद लेते वक्त फोटो लेना बेहद खराब बात है। वो पक्का बाद में इसे कहीं पोस्ट करेगी सिर्फ कुछ लाइक्स के लिए। सब कुछ सिर्फ दिखाया है, रियल कुछ नहीं है।”

Related Articles

Back to top button