Chhattisgarh

उत्तरा मानिकपुरी एवं शशिकला सोनी लॉन्ग सर्विस अवार्ड से सम्मानित

कोरबा, 21 नवंबर 2026। भारत स्काउट्स एवं गाइड्स, छत्तीसगढ़ द्वारा 19 नवंबर को रायपुर स्थित मेडिकल कॉलेज सभागार में एक दिवसीय सेमिनार एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में कोरबा जिले की जिला संगठन आयुक्त (गाइड) उत्तरा मानिकपुरी एवं प्री-एएलटी रेंजर लीडर शशिकला सोनी को उनके दीर्घकालीन सेवाओं एवं स्काउटिंग-गाइडिंग के प्रति समर्पण के लिए “लॉन्ग सर्विस अवार्ड” से सम्मानित किया गया।

यह सम्मान भारत स्काउट्स एवं गाइड्स के मुख्य राष्ट्रीय आयुक्त डॉ. के.के. खंडेलवाल, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व सांसद अशोक अर्गल, राज्य मुख्य आयुक्त इंद्रजीत सिंह खालसा तथा छत्तीसगढ़ राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग की अध्यक्ष वर्णिका शर्मा के हाथों प्रदान किया गया। उत्तरा मानिकपुरी लीडर ट्रेनर रेंजर भी हैं तथा छत्तीसगढ़ की सबसे वरिष्ठ जिला संगठन आयुक्तों में शामिल हैं। स्काउटिंग एवं गाइडिंग के क्षेत्र में उनके लंबे अनुभव और योगदान को सम्मानित करते हुए उन्हें यह पुरस्कार प्रदान किया गया। कोरबा की प्री-एएलटी रेंजर लीडर शशिकला सोनी को भी “लॉन्ग सर्विस अवार्ड” से सम्मानित किया गया।

Related Articles

Back to top button