इस Watch की वजह से बच गई गर्भवती महिला की जान, घडी न होती तो …

आजकल का ज़माना गैजेट्स का है। आजकल गैजेट न सिर्फ लोगों की जिंदगियां आसान बना रहे हैं बल्कि उनके जीवन का अहम हिस्सा भी बन गई हैं। ऐसा ही एक वॉच है ऐपल वॉच जिसके बारे में आप सभी जानते होंगे। क्या आप जानते है कि ये वॉच किसी की जान भी बचा सकते हैं। जी हां आपने सही सुना। ऐसा एक वाक्या हुआ है जहां इस वॉच ने एक गर्भवती महिला की जान बचाई है।
ये किस्सा एक विदेशी महिला के साथ हुआ है। बता दें ऐपल वॉच शरीर की हर एक्टिविटी को मॉनिटर करता है। आपके शरीर की हार्ट बीट से लेकर हर पल्स की जानकारी वॉच के पास होती है। एक दिन अचानक इस महिला के हार्ट रेट में एब्नार्मेलिटी देखने को मिली जिसके बाद एप्पल वॉच ने महिला को इस बारे में अलर्ट भेजना शुरू कर दिया।
शुरुआत में इस महिला ने इस अलर्ट को इग्नोर किया लेकिन जब बार-बार इस तरह का अलर्ट ऐपल वॉच की तरफ से महिला को भेजा जाने लगा तब महिला ने इसे सीरियस लिया और अस्पताल जाकर खुद को दिखाया। जब महिला अस्पताल पहुंची तो उसे एक बड़ा झटका लगा।
हॉस्पिटल में उसे जानकारी दी गई कि वह महिला प्रसव पीड़ा में थी और गर्भावस्था में कॉम्प्लिकेशंस आ रहे थे। इतना ही नहीं उस महिला का ब्लड प्रेशर गिर रहा था और इसकी वजह से शरीर में खून की कमी हो रही थी। Apple watch ने सही समय पर अलर्ट भेजकर इस महिला को जो जानकारी दी उसकी बदौलत महिला अब सुरक्षित है।