Sports

इंग्लैंड ने किया टीम का ऐलान, पाकिस्तान में होने वाली ट्राई सीरीज से जोफ्रा आर्चर- जोस बटलर बाहर

इंग्लैंड ने पाकिस्तान में होने वाली ट्राई सीरीज के लिए गुरुवार को टीम का ऐलान किया। हालांकि आगामी वनडे ट्राई सीरीज में तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर और विकेटकीपर बल्लेबाज जोस बटलर शामिल नहीं है।

इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड ने गुरुवार को अगले महीने होने वाली सीरीज के लिए 16 सदस्यीय टीम की घोषणा की। पाकिस्तान में अगले महीने इंग्लैंड, श्रीलंका और पाकिस्तान के बीच त्रिकोणीय वनडे सीरीज खेली जाएगी, जिसकी शुरुआत 18 अक्टूबर से होगी।

जोफ्र आर्चर को दिया गया आराम

इंग्लैंड के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज जोस बटलर चोट के कारण पाकिस्तान में होने वाली ट्रॉई सीरीज से बाहर हो गए हैं। उन्हें श्रीलंका के खिलाफ दूसरे वनडे के दौरान बल्लेबाजी करते समय चोट लगी थी। जबकि तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर को आराम दिया गया है। ईसीबी चयनकर्ताओं ने आगामी सीरीज के लिए टीम में तीन अनकैप्ड खिलाड़ियों को शामिल किया है। सैम करन और आदिल रशीद की भी वापसी हुई है। चोट के कारण दोनों खिलाड़ी हाल ही में समाप्त हुई श्रीलंका वनडे सीरीज से बाहर थे।

इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड ने कहा, “आदिल राशिद हाथ की चोट से उबरकर फिर फिट हैं। इस चोट के कारण वे हाल की श्रीलंका के खिलाफ 2-1 से जीती वनडे सीरीज से बाहर हो गए थे। सैम करन भी ग्रोइन की चोट से लौट रहे हैं। जोफ्रा आर्चर को इस दौरे के लिए आराम दिया गया है, जबकि जोस बटलर श्रीलंका के खिलाफ दूसरे मेट्रो बैंक वनडे में लगी हैमस्ट्रिंग चोट के कारण टीम से बाहर हैं। वनडे में अनकैप्ड लेग स्पिनर मेसन क्रेन को 8 साल बाद टीम में शामिल किया गया है। उन्होंने 2018 में सिडनी टेस्ट खेला था। क्रेन 2017 में दो टी20 इंटरनेशनल भी खेल चुके हैं। जेम्स कोल्स और हेनरी क्रोकोम्ब को भी टीम में शामिल रखा गया है।”

ईसीबी चयनकर्ता मार्कस नॉर्थ ने कहा, “पाकिस्तान में त्रिकोणीय सीरीज हमारी वनडे टीम के लिए अलग परिस्थितियों में मजबूत विरोधियों के खिलाफ खुद को परखने का एक और बेहतरीन अवसर प्रदान करती है।”

पाकिस्तान अब आईसीसी वनडे टीम रैंकिंग में पांचवें स्थान पर है जबकि इंग्लैंड छठे स्थान पर है।पाकिस्तान ने पिछली बार 2021 में वनडे सीरीज के लिए इंग्लैंड का दौरा किया था। इंग्लैंड इस साल नवंबर में पाकिस्तान का दौरा भी करेगा, जिसमें श्रीलंका के साथ एक त्रिकोणीय सीरीज भी खेली जाएगी।

वनडे ट्राई-सीरीज के लिए इंग्लैंड की टीम: हैरी ब्रूक (कप्तान), गस एटकिंसन, सोनी बेकर, टॉम बैंटन (विकेटकीपर), जेम्स कोल्स, जॉर्डन कॉक्स (विकेटकीपर), मेसन क्रेन, हेनरी क्रोकॉम्बे, सैम करन, लियाम डॉसन, बेन डकेट, विल जैक्स, जेमी ओवरटन, आदिल रशीद, जो रूट, जोश टंग

Related Articles

Back to top button