पौधारोपण अभियान: जिले में 438 समितियों का पंजीयन, घर-घर बांटेंगे पौधे

[ad_1]

शाजापुरएक घंटा पहले

  • कॉपी लिंक

भाजयुमो प्रदेश भर में चलाए जा रहे वृहद पौधारोपण अभियान के तहत प्रदेश में डेढ़ लाख पौधों का रोपण करेगा। अभियान के तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन 17 सितंबर को जिले के सभी मंडलों मे पौधे रोपे जाएंगे। यह बात भाजयुमो के जिलाध्यक्ष श्याम टेलर ने शुक्रवार को पीडब्लूडी रेस्ट हाउस में पत्रकारवार्ता में कही। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर सेवाकार्य किए जाएंगे। इसमें प्रमुख रूप से युवा मोर्चा पौधारोपण व रक्तदान शिविर लगाएगा।

तीन चरणों में होगा कार्यक्रम
टेलर ने बताया कि अभियान के तहत घर-घर पौधों का वितरण भी किया जाएगा और पौधे को वृक्ष बनाने की जिम्मेदारी भी दी जाएगी। हरा-भरा मप्र के तहत अभियान में पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन अनिवार्य है, जिस पर लगातार प्रदेश व जिले की नजर रहेगी। इसके लिए वेबसाइट www.mpbjym.org एवं मिस्ड काल 9111003009 पर किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि पौधारोपण जिले में 3 चरणों में होगा। दूसरा चरण 18 से 5 सितंबर दीनदयाल उपाध्याय जयंती व तीसरा और आखिरी चरण 26 सितंबर से 2 अक्टूबर गांधी जयंती तक चलेगा।

पौधारोपण कार्यक्रम प्राकृतिक स्थल, विद्यालय, अस्पताल, सरकारी, निजी परिसरों में चलाएगा। इसके लिए जिलेभर में 438 समितियों का पंजीयन किया है। इस दौरान प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राम बढ़िया, जिला मंत्री राहुल परमार, नगर अध्यक्ष उमंग शर्मा, राजदीप राठौर, हर्षित राठौर, अतुल पालीवाल, प्रथम गिरजे, चेतन कुशवाह सहित मोर्चा के पदाधिकारी, कार्यकर्ता मौजूद रहे। संचालन मोर्चा के मीडिया प्रभारी अशोक जाधव ने किया।

खबरें और भी हैं…
[ad_2]
Source link

Related Articles

Back to top button