गुना में प्रभारी मंत्री ने किया नपा CMO का स्वागत: तोमर बोले- आपका हार्दिक स्वागत है, झूठ बोलने के लिए

[ad_1]

गुना28 मिनट पहले

CMO को माला पहनाकर स्वागत करते प्रभारी मंत्री।

प्रदेश के ऊर्जा मंत्री और जिले के प्रभारी मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर बुधवार सुबह जिले के प्रवास पर पहुंचे। यहां उन्होंने नगरपालिका कार्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान CMO द्वारा सही जानकारी नहीं देने पर उन्होंने नाराजगी जाहिर की। नाराजगी इतनी बढ़ गई कि उन्होंने CMO का माला पहनकर स्वागत किया। उन्होंने यहां तक कह दिया कि झूठ बोलने के लोई आपका स्वागत किया जा रहा है। इस दौरान मंत्री ने अधिकारियों को कई निर्देश दिए।

प्रभारी मंत्री तोमर बुधवार को एक दिवसीय दौरे पर पहुंचे थे। यहां सबसे पहले उन्होंने सुबह जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। यहां अस्पताल में जरूरी व्यवस्थाएं और सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश प्रबंधन को दिए। उन्होंने वार्डों सहित मेडिकल स्टोर, ट्रामा सेंटर, मैटरनिटी वार्ड का निरीक्षण किया। अस्पताल में गंदगी देखकर उन्होंने नाराजगी जाहिर की। साथ ही सफाई व्यवस्था रखने के निर्देश दिए।

CMO से कहा- आपका हार्दिक स्वागत है

जिला अस्पताल का निरीक्षण करने के बाद प्रभारी मंत्री नगरपालिका कार्यालय पहुंचे। यहां उन्होंने नपा कार्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान कई खामियां नजर आईं। प्रभारी मंत्री ने CMO से कुछ जानकारी लेने चाही, जिसका सही जवाब CMO इशांक धाकड़ नहीं दे पाए। इस पर प्रभारी मंत्री खासे नाराज हुए। उन्होंने एक माला मंगवाकर CMO को पहनाई। उसके बाद हाथ जोड़कर बोले- “आपका हार्दिक स्वागत है। झूठ बोलने के लिए।” इसके बाद उन्होंने व्यवस्थाएं सुधारने के संबंध में कलेक्टर को निर्देश दिए।

भाजपा की बैठक में होंगे शामिल

प्रभारी मंत्री बुधवार को आयोजित भाजपा की बैठक में शामिल होंगे। देश के गृह मंत्री अमित शाह के ग्वालियर में होने जा रहे कार्यक्रम की तैयारी संबंधी बैठक वे लेंगे। इसमे प्रभारी राहुल कोठारी सहित जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट, पंचायत मंत्री महेंद्र सिंह सिसोदिया विशेष रूप से मौजूद रहेंगे। इनके अलावा जिला भाजपा के सदस्य, जनप्रतिनिधि और मोर्चों के पदाधिकारी भी शामिल होंगे।

खबरें और भी हैं…
[ad_2]
Source link

Related Articles

Back to top button