आगर मंडी भाव: 2405 रूपए क्विंटल बिका गेंहू, 2459 क्विंटल आवक रही

[ad_1]
आगर मालवा27 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

तीन दिन के अवकाश के बाद मंगलवार को आगर मंडी में गेंहू की आवक 2459 क्विंटल रही, जो न्यूनतम 2014 और अधिकतम 2405 रूपए प्रति क्विंटल के मान से विक्रय हुआ। इसी तरह सोयाबीन की आवक इस दिन 10145 क्विंटल रही जो न्यूनतम 2000 रूपए और अधिकतम 5000 रूपए में बिका।
इसी तरह चना मौसमी की आवक 201 क्विंटल रही जो न्यूनतम 3490 रूपए और अधिकतम 4800 रूपए क्विंटल भाव में मंडी में विक्रय किया गया। इसी तरह चना डालर की आवक 28 क्विंटल रही, जो मंडी में न्यूनतम 3300 और अधिकतम 9180 रूपए तक विक्रय किया गया। मसूर की आवक इस दिन 517 क्विंटल रही जो न्यूनतम 2800 और अधिकतम 6852 रूपए क्विंटल में विक्रय हुआ। रायडा 275 क्विंटल आया और न्यूनतम भाव 4881 और अधिकतम 5526 में विक्रय किया, धनिया की आवक इस दिन 96 क्विंटल हुई, जो न्यूनतम 3000 और अधिकतम 11990 रूपए तक विक्रय हुआ। मुंग की आवक इस दिन 14 क्विंटल हुई, जो न्यूनतम 6175 और अधिकतम 6756 रूपए तक विक्रय हुआ। मैथी की आवक इस दिन 4 क्विंटल हुई, जो न्यूनतम 3450 और अधिकतम 4000 रूपए तक विक्रय हुआ। इसी तरह उडद की आवक 111 क्विंटल रही जो न्यूनतम 3500 और अधिकतम 6800 रूपए में विक्रय किया गया।
Source link