भोपाल के 7 घाटों पर विसर्जन: मां दुर्गा की बड़ी प्रतिमाओं का क्रेन से विसर्जन, छोटी का कुंड में; सुरक्षा के कड़े इंतजाम

[ad_1]

  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Bhopal
  • Immersion Of Big Idols Of Maa Durga With Cranes, Smaller Ones Being Held In The Pool; Tight Security Arrangements

भोपाल4 घंटे पहले

राजधानी भोपाल के 7 घाटों पर मां दुर्गा की प्रतिमाएं विसर्जित की गईं। बड़ी प्रतिमाओं का क्रेन की मदद से विसर्जन हुआ, जबकि छोटी के लिए कुंड बनाए गए। सुरक्षा के मद्देनजर किसी को भी पानी में उतरने नहीं दिया गया।

कोरोना और 3 साल पहले खटलापुरा घाट में गणेश विसर्जन के दौरान हुए हादसे के चलते अबकी बार भी मां दुर्गा प्रतिमा विसर्जन की व्यवस्था बदली हुई है। गणेश विसर्जन के दौरान नगर निगम ने सभी घाटों पर क्रेन और जेसीबी से प्रतिमा विसर्जित की थी। यही व्यवस्था दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान भी अपनाई गई। बुधवार सुबह से भक्त घाटों पर प्रतिमाएं लेकर पहुंचे। बड़ी प्रतिमा को पहले जेसीबी पर बने प्लेटफार्म और फिर क्रेन की मदद से पानी में विसर्जित किया गया।

भोपाल के खटलापुरा में छोटी प्रतिमाओं का विसर्जन कुंड में किया गया। वहीं, बड़ी प्रतिमाओं को क्रेन की मदद से तालाब में विसर्जित किया गया।

भोपाल के खटलापुरा में छोटी प्रतिमाओं का विसर्जन कुंड में किया गया। वहीं, बड़ी प्रतिमाओं को क्रेन की मदद से तालाब में विसर्जित किया गया।

500 से ज्यादा कर्मचारी तैनात रहे
शहर के खटलापुरा, प्रेमपुरा, बैरागढ़, हथाईखेड़ा, शाहपुरा, आर्च ब्रिज और मालीखेड़ी में विसर्जन हुआ। इनके अलावा सीहोर नाका, अनंतपुरा, ईंटखेड़ी और नरोन्हा सांकल में भी विसर्जन की व्यवस्था की गई। सभी घाटों पर जिला प्रशासन, नगर निगम और पुलिस के 500 से अधिक अधिकारी-कर्मचारी तैनात किए गए।

भोपाल में नगर निगम ने घाटों पर क्रेन की व्यवस्था की है। ताकि, सुरक्षित विसर्जन हो सके।

भोपाल में नगर निगम ने घाटों पर क्रेन की व्यवस्था की है। ताकि, सुरक्षित विसर्जन हो सके।

खबरें और भी हैं…
[ad_2]
Source link

Related Articles

Back to top button