Chhattisgarh

अदानी फाउंडेशन द्वारा शासकीय माध्यमिक शाला ढौर में कंप्यूटर सिस्टम किया प्रदान

जामुल, /: एसीसी सीमेंट वर्क्स जामुल के मुख्य संयंत्र प्रबंधक महेंद्र सिंह राठौर ने शासकीय माध्यमिक शाला, ढौर में कंप्यूटर सिस्टम सहयोग कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

अदानी फाउंडेशन के सामाजिक दायित्व सी एस आर के अंतर्गत विद्यालय को 13 कंप्यूटर सिस्टम प्रदान किए गए, जिससे विद्यार्थियों को डिजिटल शिक्षा से जोड़ने एवं कंप्यूटर आधारित शिक्षण को सुदृढ़ करने में सहायता मिलेगी। यह सहयोग एक व्यापक पहल का हिस्सा है, जिसके अंतर्गत जामुल प्लांट के 130 कंप्यूटर सिस्टम को उपयोग योग्य बनाकर आसपास के शासकीय विद्यालयों में वितरित किया जाएगा।

कार्यक्रम में एसीसी जामुल सीमेंट वर्कस के माइंस हेड संदीप सिंह, सीएसआर हेड जामिल अख्तर खान एवं उनकी टीम ग्राम पंचायत ढौर सरपंच श्रीमती लता बलदाऊ साहू, उपसरपंच घनश्याम साहू, भाजपा नेता अशोक मंडारे व पंच गण एवं शासकीय प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक शाला ढौर के शिक्षक – शिक्षिकाओं की गरिमामयी उपस्थिति रही।


उपस्थित अतिथियों ने विद्यार्थियों को कंप्यूटर शिक्षा का अधिकतम लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया तथा विद्यालय प्रबंधन को इस पहल के सफल संचालन के लिए शुभकामनाएँ दीं।

मुख्य संयंत्र प्रबंधन महेंद्र सिंह राठौड़ ने अपने उद्बोधन में कहा कि इस पहल का उद्देश्य विद्यार्थियों को आधुनिक तकनीक से जोड़ना, डिजिटल शिक्षा को बढ़ावा देना तथा सरकारी विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षण संसाधन उपलब्ध कराना है।

Related Articles

Back to top button