अज्ञात आरोपी ने दिया वारदात को अंजाम: धारदार हथियार से महिला की हत्या की

[ad_1]

बड़वानी25 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

खेतिया थाना क्षेत्र के वनग्राम अंबापड़ावा में शुक्रवार रात को अज्ञात आरोपी ने महिला पर धारदार हथियार से वार कर उसकी हत्या कर दी। सुबह बेटे ने मां का शव देखकर घटना सभी को बताई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। शव को पीएम के लिए भेजा गया। पुलिस अज्ञात आरोपी के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर जांच में जुटी है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार अंबापड़ावा निवासी गुलाबीबाई पति वेस्या (55) की धारदार हथियार से वार कर हत्या की गई है।

उसका बेटा दिलीप अगले कमरे में सोया था। शनिवार सुबह उठकर मां के कमरे में लगा तो वह लहूलुहान हालत में पड़ी हुई थी। रात में गुलाबीबाई का पति वेस्या मंदिर में सोया था। पुलिस को घटना स्थल से हथियार या अन्य सुराग नहीं मिले हैं। पुलिस हत्या करने वाले आरोपी का पता करने में जुटी है।

खबरें और भी हैं…
[ad_2]
Source link

Related Articles

Back to top button