विदिशा पहुंची केंद्रीय मंत्री यशोधरा राजे और उषा ठाकुर: भगवान शंकर की पूजा-पाठ कर किया अभिषेक, प्रदेश की खुशहाली की कामना की

[ad_1]

विदिशा26 मिनट पहले

खेल और युवा कल्याण मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया और संस्कृति, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व विभाग मंत्री उषा ठाकुर सोमवार को विदिशा आई थी। मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान की समीक्षा करने के बाद दोनों मंत्री माधवगंज चौराहे स्थित विश्वेश्वर महादेव कांच मंदिर पहुंची। दोनों मंत्रियों ने भगवान भोलेनाथ की विधिवत पूजा-अर्चना की। अभिषेक किया और प्रदेश की खुशहाली की कामना की। इस दौरान विधायक उमाकांत शर्मा मौजूद थे। भगवान शिव की पूजन अर्चना करते समय विधायक उमाकांत शर्मा मंत्रोचारण करते दिखे। वहीं मंत्री उषा ठाकुर जब भगवान के भोले का अभिषेक कर रही थी, तब वह खुद ही पूरा मंत्र पढ़ती दिखीं।

माधवगंज स्थित कांच मंदिर सिंधिया के पूर्वजों की वजह से बना था। आज जहां पर कांच मंदिर स्थित है, वहां पहले एक महिला की प्रतिमा होती थी। वह महिला जीजाबाई थीं। ये माधवराव सिंधिया के माधवराव सिंधिया के दादाजी की बहन थीं। उनका नाम जीजाबाई था और इस जगह का नाम बाईसाहब की छतरी रखा गया था। उनके आराध्य के लिए भगवान शंकर की एक प्रतिमा और शिवलिंग यहां स्थापित की गई थी। इसके बाद 1926 में एडवोकेट विश्वेश्वर नाथ श्रीवास्तव ने यहां एक मंदिर बनवाया और विश्वेश्वर शिवालय नाम दिया। उसके बाद मंदिर में यहां कांच का काम किया तो बाद में कांच मंदिर के रूप में प्रसिद्ध हुआ।

खबरें और भी हैं…
[ad_2]
Source link

Related Articles

Back to top button