SECL दीपका क्षेत्र में सेवानिवृत्ति सम्मान समारोह, सात कर्मचारियों को दी गई भावभीनी विदाई

कोरबा। SECL दीपका क्षेत्र में 31 अगस्त 2026 को सेवानिवृत्ति सम्मान समारोह का गरिमामय आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्रीय महाप्रबंधक अशोक कुमार, महाप्रबंधक (खनन) नागेंद्र कुमार साहू सहित विभिन्न विभागों के महाप्रबंधक, विभागाध्यक्ष, अधिकारी, जे.सी.सी. सदस्य, श्रमिक संगठनों के प्रतिनिधि, सेवानिवृत्त कर्मचारी एवं उनके परिवारजन उपस्थित रहे।
समारोह में दीपका क्षेत्र से सेवानिवृत्त होने वाले मुरारी, अंजनी कुमार गोपाल, सालिक राम साहू, पीताम्बर सिंह, लक्ष्मण चंद्र, धर्म छजरास खाखा एवं लखेश्वर प्रसाद को उनके दीर्घ एवं समर्पित सेवाकाल के लिए सम्मानित किया गया। उन्हें शॉल, श्रीफल, स्मृति-चिन्ह, Employee Certificate एवं CPRMS Medical Card प्रदान कर सम्मानपूर्वक विदाई दी गई।
इस दौरान सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने SECL में अपने सेवाकाल के अनुभव एवं विचार साझा किए। जे.सी.सी. के सदस्यों ने भी अपने संबोधन में सेवानिवृत्त कर्मचारियों के योगदान की सराहना करते हुए उनके आगामी जीवन के लिए शुभकामनाएं दीं।
क्षेत्रीय महाप्रबंधक अशोक कुमार एवं महाप्रबंधक (खनन) नागेंद्र कुमार साहू ने अपने संबोधन में सेवानिवृत्त कर्मचारियों की सेवाओं और योगदान की सराहना की। उन्होंने सभी के स्वस्थ, सुखद एवं खुशहाल जीवन की कामना की।
समारोह के अंत में SECL दीपका क्षेत्र की ओर से सभी सेवानिवृत्त कर्मचारियों के समर्पित सेवाकाल के लिए आभार व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल एवं सुखद भविष्य की शुभकामनाएं दी गईं।




