शहपुरा नगर परिषद में शपथ ग्रहण: अध्यक्ष-उपाध्यक्ष और पार्षदों काे दिलाई शपथ, केंद्रीय मंत्री फग्गन सिंह बोले- समस्याओं का करें समाधान

[ad_1]

  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Dindori
  • Oath Administered To The President Vice President And Councilors, Union Minister Faggan Singh Said Not To Reduce Development Works

डिंडौरी8 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

नगर परिषद की नव निर्वाचित अध्यक्ष शालिनी अग्रवाल, उपाध्यक्ष मुकेश साहू एवं पार्षदों का शपथ ग्रहण कार्यक्रम नगर परिषद कार्यालय के बगल में स्थित बस स्टैंड प्रांगण में संपन्न हुआ है। कार्यक्रम में केंद्रीय राज्य मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते, भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री ओम प्रकाश धुर्वे, विनोद गोंटिया अध्यक्ष पर्यटन विकास निगम, स्थानीय विधायक भूपेंद्र मरावी, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष ज्योति प्रकाश धुर्वे, नरेंद्र राजपूत, घनश्याम कछवाहा, जनपद अध्यक्ष प्रियंका आमों, उपाध्यक्ष जितेंद्र चंदेल सहित एसडीएम काजल जावला, सीएमओ राजेश मार्को, तहसीलदार अमृत लाल धुर्वे सहित अन्य प्रमुखजन उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय राज्य मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते ने नगर परिषद अध्यक्ष शालिनी अग्रवाल, उपाध्यक्ष मुकेश साहू सहित सभी पार्षदों को शपथ दिलवाई। शपथ ग्रहण के दौरान नव निर्वाचित नप अध्यक्ष शालिनी अग्रवाल ने कहा कि जनता के विश्वास पर खरा उतरने की पूरी कोशिश करूंगी। आप सभी ने मुझे बड़ी जिम्मेदारी दी है। नगर की समस्त जनता को सभी शासकीय योजनाओं का लाभ दिलवाया जाएगा। नगर विकास में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी।

डिवाइडर निर्माण के लिए सात करोड़ दिए जाएंगे: फग्गन सिंह कुलस्ते

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केंद्रीय राज्य मंत्री कुलस्ते ने कहा कि शहपुरा नगरीय क्षेत्र में मुख्यमंत्री जनसेवा शिविर के माध्यम से 1758 जन समस्याएं आई हैं। जिनमें से 1300 से अधिक का समाधान कर दिया गया है, आप सभी नव निर्वाचित नगर पंचायत के जनप्रतिनिधि लोगों की समस्याओं का समाधान करें। उन्होंने नप के सीएमओ से नगर में विकास से जुड़े आपेक्षित कार्यों की सूची मांगी। इस दौरान उन्होंने नगर के मुख्य मार्ग में डिवाइडर बनाने के लिए सात करोड़ एवम अन्य निर्माण कार्यों के लिए 3 करोड़ रुपयों की राशि उपलब्ध करवाई जाएगी। साथ ही नगर के सभी घरों तक पानी पहुंचाने की व्यवस्था होगी।

शपथ ग्रहण कार्यक्रम में विधायक भूपेंद्र मरावी ने कहा कि लोकतंत्र में जनता ही जनार्दन होती है, नगर में विकास को लेकर काफी चुनौतियां है, योजनाओं का लाभ लोगों को मिलना चाहिए, नगर की अंदरूनी मुख्य मार्ग के दोहरीकरण के लिए मेरे द्वारा प्रयास किए जा रहे हैं, आप सभी का भी सहयोग चाहिए।

खबरें और भी हैं…
[ad_2]
Source link

Related Articles

Back to top button