Chhattisgarh

हाथी के हमले में ग्रामीण की मौत: जंगल में भैंस चरा रहा था, अचानक नर हाथी ने किया हमला

बलरामपुर। जिले के रामानुजगंज वन परिक्षेत्र में आज हाथियों का आतंक देखने को मिला। जहां शिवपुर के जंगल में भैंस चराने के दौरान एक ग्रामीण पर नर हाथी ने हमला कर दिया। हाथी के हमले में ग्रामीण की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि यह नर हाथी झारखंड की ओर से क्षेत्र में पहुंचा है। वन विभाग की टीम क्षेत्र में निगरानी कर रही है और ग्रामीणों को जंगल एवं आसपास के इलाकों में जाने के दौरान विशेष सावधानी बरतने की अपील की जा रही है। विभाग की ओर से लोगों से हाथियों से दूरी बनाए रखने और किसी भी तरह का जोखिम नहीं उठाने की सलाह दी गई है।

इधर, घटना के बाद ग्रामीण के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। वन विभाग की टीम हाथियों की गतिविधियों पर नजर बनाए हुए है। घटना के बाद क्षेत्र में सुरक्षा और निगरानी बढ़ा दी गई है।

Related Articles

Back to top button