स्क्रीन से बाहर भी होगा ‘मुसाफिर कैफे’, विक्रांत मैसी हिमाचल और उत्तराखंड में शुरू कर रहे हैं 2 नए कैफे का सफर

विक्रांत मैसी का ‘मुसाफिर कैफे’ अब स्क्रीन से आगे भी बढ़ाएगा अपना सफर, हिमाचल और उत्तराखंड में खुलेंगे 2 नए कैफे
मुंबई। बेहद टैलेंटेड और नेशनल अवॉर्ड अपने नाम कर चुके एक्टर विक्रांत मैसी, ‘मुसाफिर कैफ़े’ के सक्सेस को एन्जॉय करने के बाद भी इससे बाहर निकलने के मूड में नहीं हैं। दरअसल, मिल रही खबर की माने तो एक्टर हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में दो नए ‘मुसाफिर कैफ़े’ खोल रहे हैं, जिससे इस शो का सफर ऑफ स्क्रीन भी चलने वाला है। बता दें कि विक्रांत इस शो से बतौर एक्टर ही नहीं बल्कि अपने प्रोडक्शन हाउस, ‘होममेड स्टोरीज़’ के जरिये जुड़े हुए हैं।
एक करीबी सूत्र के मुताबिक, “विक्रांत मैसी एक हिमाचल प्रदेश में और दूसरा उत्तराखंड में ‘मुसाफिर कैफे’ नाम से दो कैफ़े खोलने जा रहे हैं। इन दोनों जगहों पर निर्माण का काम पहले से ही शुरू कर दिया गया है। दिलचस्प बात यह है कि कैफ़े को बिलकुल शो वाले कैफ़े की तरह ही डिज़ाइन किया जा रहा है, साथ ही साथ इसमें आर्टिस्ट के रहने के लिए लगभग 20 कमरे भी शामिल होंगे। इस तरह से ‘मुसाफिर कैफे’ की दुनिया को स्क्रीन से बहार असल दुनिया में भी आकार दिया जा रहा है।”
सीरीज में मैसी ने चंदर की अहम भूमिका निभाई है। इस कहानी में मैसी का किरदार अपने सपने को पूरा करते हुए पहाड़ों में बस्ते हुए, अपने कैफ़े के आस-पास अपनी ज़िंदगी के सफर को आगे बढ़ाने की कोशिश करता है। यह कैफ़े शो की सेटिंग और चंदर के सफ़र का एक अहम हिस्सा है, और यही वह वजह है शायद जिससे यह शो असल ज़िंदगी में मौजूद जगहों में शामिल होकर अपने सफ़र को आगे बढ़ा रहा है।
आने वाले समय में शुरू हो रहे यह दो कैफ़े ‘मुसाफिर कैफ़े’ के माहौल और उसके इमोशंस को फिर से सभी के साथ जीने के लिए तैयार हो रहे हैं। वहीं, इनमे बनने वाले आर्टिस्ट रेजिडेंसी स्पेस दुनिया भर से वहां आने वाले कलाकारों को रहने के साथ काम करने के लिए भी एक अच्छा मौहाल देंगे। फिलहाल कैफ़े का काम जारी है, लेकिन इसे लेकर उम्मीद की जा रही है कि यह सिर्फ दो पहाड़ी राज्यों में हॉस्पिटैलिटी को बढ़ावा देने में अपना रोल ही नहीं निभाएगा बल्कि इनके क्रिएटिव दुनिया को एक साथ जोड़ने में मदद करेगा।




