Chhattisgarh

सेवा संकल्प अभियान के तहत भाजपा कार्यालय में रक्तदान शिविर, युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं ने किया रक्तदान

जांजगीर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे सेवा संकल्प अभियान के तहत सोमवार, 21 सितंबर को जिला भाजपा कार्यालय जांजगीर में भारतीय जनता युवा मोर्चा की ओर से रक्तदान शिविर आयोजित किया गया।

शिविर में भाजपा एवं युवा मोर्चा के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उत्साह के साथ भाग लेते हुए रक्तदान किया। कार्यकर्ताओं ने रक्तदान को मानव सेवा का महत्वपूर्ण माध्यम बताते हुए जरूरतमंदों के जीवन बचाने की दिशा में अपना योगदान दिया।

शिविर का आयोजन जिला युवा मोर्चा अध्यक्ष आकाश सिंह के नेतृत्व में किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में युवा मोर्चा के पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे तथा बढ़-चढ़कर रक्तदान किया

कार्यकर्ताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन और सेवा यात्रा से प्रेरणा लेते हुए सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से समाज में सेवा एवं जनकल्याण की भावना को बढ़ावा दिया जा रहा है। इसी उद्देश्य से रक्तदान शिविर का आयोजन कर जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्त उपलब्ध कराने में सहयोग किया गया।

कार्यक्रम में भाजपा एवं युवा मोर्चा के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और रक्तदाताओं की सहभागिता रही।

Related Articles

Back to top button