Chhattisgarh

दम्पति की बेरहमी से हत्या, एक की लाश गांव में तो दूसरी लाश मिली जंगल में

सरगुजा,03अक्टूबर। पुलिस की लाख कोशिश के बावजूद अपराधिक घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। एक के बाद एक लगातार इस तरह की घटनाएं घट रही हैं। पुलिस लोगों को लगातार जागरूक कर रही है। इसके बाद भी क्राइम की वारदातें नहीं थम रही हैं। नया मामला छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले का है। जिले में एक दम्पति की हत्या कर दी गई है।

यह भी पढ़ें:-राहुल सिन्हा ने 352 रिकार्ड वोट से जीत दर्ज कर जिलामहासचिव बने

कोतवाली थाना क्षेत्र के थोर गाव का मामला है। पति-पत्नी की हत्या से जिले में दहशत का माहौल है। बताया जाता है कि पहले पति की हत्या कर पत्नी का अपहरण किया। फिर उसकी भी हत्या कर दी। उदयपुर के जंगल में पेड़ से लटकी मिली पत्नी की लाश। पति की गांव में हत्या की गई। इतना ही नहीं डेढ़ साल के मासूम पर भी जानलेवा हमला किया गया। मासूम की हालत गंभीर है। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Related Articles

Back to top button