Sports

ऋषभ पंत की सफल सर्जरी, सोशल मीडिया में वापसी को लेकर दिया बड़ा अपडेट…

नई दिल्ली। टीम इंडिया के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत कार दुर्घटना के बाद मुंबई के निजी अस्पताल में भर्ती है, जहां उनकी सफल सर्जरी हुई है। यह जानकारी खुद पंत ने दी है। दुर्घटना के बाद पहली बार उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट किया है। पंत ने बताया है कि उनकी सर्जरी सफल है और आगे की चुनौतियों के लिए तैयार हैं। वहीं मुश्किल समय में साथ देने के लिए बीसीसीआई, फैन्स को भी धन्यवाद दिया। ऋषभ पंत ने सोशल मीडिया में लिखा कि मैं समर्थन और शुभकामनाओं के लिए काफी विनम्र महसूस कर रहा हूं और सबका आभारी हूं। मुझे आपको यह बताते हुए खुशी हो रही है कि मेरी सर्जरी सफल रही। रिकवरी का रास्ता शुरू हो गया है और मैं आगे की चुनौतियों के लिए तैयार हूं। बीसीसीआई, जयशाह और सरकारी अथॉरिटी  को धन्यवाद।’पंत ने कहा कि  अपने दिल की गहराई से मैं अपने सभी प्रशंसकों, टीममेट्स, डॉक्टरों और फिजियो को भी उनके दयालु शब्दों और प्रोत्साहन के लिए धन्यवाद देना चाहता हूं। आप सभी को मैदान पर देखने के लिए उत्सुक हूं।

बता दें कि ऋषभ पंत पिछले साल रोड एक्सीडेंट में घायल हो गए थे। हादसे के बाद ऋषभ पंत का पहले देहरादून के मैक्स हॉस्पिटल में इलाज हुआ था। फिर उन्हें मुंबई के कोकिलाबेन हॉस्पिटल में शिफ्ट कर दिया गया था। यहां उनकी लिगामेंट रीकंस्ट्रक्शन सर्जरी हुई थी। अब अगले छह सप्ताह के अंदर ऋषभ की एक और सर्जरी होने की उम्मीद है। ऐसे में पंत की आईपीएल और एशिया कप के साथ ही अक्टूबर-नवंबर में होने वाले वनडे विश्व कप में भी बाहर रहने की आशंका है।

Related Articles

Back to top button