Chhattisgarh

सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा : संभाग वाद-विवाद प्रतियोगिता के लिए टीम चयनित, आज रवाना होगा दल

जांजगीर-चांपा। सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा विषय पर आयोजित जिला स्तरीय वाद-विवाद प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कार वितरण व समन्वयक तथा निर्णायकों का सम्मान 5 सितम्बर को किया गया।
कलेक्टर जन्मेजय महोबे और जिला शिक्षा अधिकारी ए.के. भारद्वाज ने विजेता प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र और नगद पुरस्कार प्रदान किया।

पूर्व सांसद श्रीमती कमला पाटले, पूर्व संसदीय सचिव अंबेश जांगड़े, जिला पंचायत उपाध्यक्ष गगन जयपुरिया
पूर्व विधायक चुन्नीलाल साहू एवं पूर्व जनपद अध्यक्ष पुष्पेंद्र प्रताप मंचस्थ रहे जिन्होंने बच्चों की सराहना की । बताते चलें कि से राज्य स्तर तक छात्र छात्राओं को यातायात नियमों के प्रति जागरुक करने के लिए ये प्रतियोगिता हाई स्कूल हायर सेकेण्डरी स्तर से पाँच चरणों में 15 अगस्त से 13 सितंबर तक आयोजित की जा रही है । जिला स्तरीय आयोजन के जिला समन्वयक दीपक कुमार यादव ने बताया कि जिला स्तरीय प्रतियोगिता 30 अगस्त संपन्न हुई । जिनके विजेताओं को 5 सितम्बर को सम्मानित किया गया । प्रतियोगिता में प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त दल 8 सितम्बर को संभाग स्तरीय प्रतियोगिता में देवकीनंदन दीक्षित सभागार लाल बहादुर शास्त्री स्कूल बिलासपुर में जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे।



सेजेस सारागांव विखं बम्हनीडीह रही अव्वल
जिला स्तरीय स्पर्धा में विकासखंड बम्हनीडीह से सेजेस सारागांव की रीमा पटेल के दल ने प्रथम स्थान हासिल किया। टीम को 7000 रुपये की राशि दी गई। टीम में अवनी राठौर, दीपिका सिंह राठौर, तनु साहू, अंशिका बरेठ, अक्षय राठौर, आशा बरेठ, शिवाशीष मिश्रा, प्रीति चन्द्रा, अमर देवांगन शाउमावि भोजपुर शामिल थे। द्वितीय स्थान पर विकासखंड नवागढ़ की टीम रही। जिन्हें 5000 रुपये की राशि प्रदान की गई। टीम में सेजेस क्रमांक 2 जांजगीर की प्रियंका बर्मन, आँचल दिनकर,जागृति शर्मा,
पी एम श्री सेजेस क्र 1 जांजगीर से
उद्भव जायसवाल, दुर्गेश्वरी, नागेश सोनवान, भूपति राय, हुलेश्वर साहू, वर्धमान श्रीवास, शा उमावि बनारी से संतोषी धीवर शामिल है। तृतीय स्थान में विकासखंड बलौदा व अकलतरा की टीम रही। जिन्हें 3000 रुपये की राशि से सम्मानित किया गया। टीम में शाकउमावि बलौदा के सरिता गौतम, बॉबी खांडे, विद्या टंडन, माधुरी पटेल, यशस्वी कुमारी श्रीवास, योगिता देवांगन, लक्ष्मींन यादव, सेजेस अकलतरा से प्रगति सिंह, शाउमावि मड़वा से अनुराज साहू, प्रभु साहू शामिल थे। सांत्वना पुरस्कार पांच टीमों को प्रदान किया गया। प्रत्येक टीमों को 2-2 हजार रुपये की पुरस्कार राशि दी गई जिसमे शाउमावि लखूर्री , शाउमावि बोरसी, सेजेस क्रमांक 2 जांजगीर, सेजेस अकलतरा, शाउमावि मड़वा व शाउमावि बनारी से मानसी धीवर, गौरी माझी, प्राची माझी, संजना चौरसिया, तारा पटेल, यामिनी राठौर, शिक्षा जाजोदिया, श्रुति साव, संतोषी सोनवानी, रिया खूंटे, रितेश मनु, अंजुलता धीवर, अनिरुद्ध पाण्डेय, दीप्ती धीवर आदि शामिल रहे।
निर्णायक मंडल के सदस्य यातायात इंस्पेक्टर राकेश सूर्यवंशी, प्राचार्य शा कन्या उमावि जांजगीर श्रीमती डी. भगत, प्राचार्य पीएमश्री सेजेस क्र 1 श्रीमती बैशाखी पारिया, व्याख्याता सैय्यद रफीक, व्याख्याता दिनेश चतुर्वेदी तथा आयोजन के समन्वयक व्याख्याता दीपक कुमार यादव , सुनील पटेल (लेखापाल) जिला साक्षरता मिशन को भी सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता को सफल बनाने में श्रीमती विजया राठौर (जिला साक्षरता समन्वयक), श्रीमती ममता खरे एवं सुश्री श्वेता जायसवाल का सराहनीय योगदान रहा।

Related Articles

Back to top button