Chhattisgarh

सड़क पर दौड़ती मौत: अलग-अलग हादसों में 4 की मौत, कहीं खड़ी ट्रक से टकराए बाइक सवार, तो कहीं तेज रफ्तार बस ने मारी ठोकर…

रायगढ़/जशपुर। तीन अलग-अलग हादसों में चार युवकों की असमय मौत हो गई. मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है. लेकिन लगातार सड़क दुर्घटनाओं में जा रही युवकों की जान से पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठने लगे हैं.रायगढ़ जिले में दो सड़क दुर्घटना घटित हुई. पहली घटना छाल थाना क्षेत्र में घटित हुई, जिसमें खड़ी ट्रक से टकराने से 2 युवकों की मौके पर मौत हो गई. वहीं 2 युवक घायल हो गए. मृतकों के नाम कृष्णा राठिया और जितेंद्र राठिया है. दूसरी घटना में अपने परिवार के साथ मेला घूमने के दौरान युवक को पीछे से बाइक सवार ने टक्कर मार दी. जोरदार टक्कर लगने से युवक की मौत हो गई. पुलिस ने दोनों मामलों में मर्ग कायम कर जांच शुरू की दी है.

तीसरी घटना जशपुर के नारायणपुर थाना क्षेत्र के रनपुर में हुई, जहां तेज रफ्तार यात्री बस ने बाइक सवार को टक्कर मार दी. हादसे में बाइक सवार युवक की मौत से आक्रोशित ग्रामीणों ने बगीचा कुनकुरी मुख्य मार्ग को जाम कर चक्का जलाकर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं. अम्बिकापुर से कुनकुरी आ रही शमीम ट्रैवल्स की बस ने युवक को टक्कर मार दी.हादसे के बाद बस अनियंत्रित होकर गड्ढे में उतर गई. हादसे से गुस्साए ग्रामीणों ने सड़क पर टायर जलाकर विरोध प्रदर्शन करते हुए मृतक के परिजनों को मुआवजा राशि देने के साथ दोषी पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं.

Related Articles

Back to top button