CRPF ने लगाई हथियारों की प्रदर्शनी: फूड फेस्टिवल में दिखाए एंटी नक्सल ऑपरेशन में प्रयुक्त होने वाले अत्याधुनिक हथियार

[ad_1]
मंडला41 मिनट पहले
दो दिवसीय गौरव दिवस आयोजन के प्रथम दिन विभिन्न कार्यक्रम आयोजित हुए। जिसमें कलेक्ट्रेट से बैगा-बैगी चौक तक के मार्ग पर आयोजित फूड फेस्टिवल प्रमुख आकर्षण का केंद्र रहा। फूड फेस्टिवल में अनेक प्रकार के व्यंजनों ने नगरवासियों को अपनी ओर आकर्षित किया। साथ ही इस फूड फेस्टिवल में भोजन के स्टालों के अतिरिक्त CRPF जवानों ने बंदूक और हथियारों का प्रदर्शन किया गया। यह नगरवासियों के लिए कौतूहल का विषय रहा।
कमांडिंग ऑफिसर ने कहा- लोगों को होगा सुरक्षा का अहसास
CRPF के कमांडिंग ऑफिसर विक्रांत सारंगपाणी ने प्रदर्शनी की जानकारी देते हुए बताया कि पिछले दो वर्षों से सीआरपीएफ की 148वीं बटालियन यहां एंटी नक्सल ऑपरेशन के लिए तैनात है। लोगों को बटालियन की ताकत से अपनी सुरक्षा का अहसास होगा। इसलिए अस्त्र-शस्त्रों की प्रदर्शनी लगाई गई है।
हथियारों की दी जानकारी
कमांडिंग ऑफिसर ने हथियारों की जानकारी देते हुए कहा कि ये एन्टी नक्सल ऑपरेशन में प्रयुक्त होने वाले हथियार हैं। जिनसे जरूरत पड़ने पर लगभग 5 किमी तक बम वर्षा सकते हैं। इसमें हमारे पास सीजीआरएल, रॉकेट लॉन्चर, 81 एमएम मोर्टार, एके 47 विथ यूपीजीएल, एक्स 95 इजरायली वेपन, कार्बाइन एके-47 जैसे कई हथियारों का प्रदर्शन यहां किया गया है। उन्होंने स्थानीय लोगों को इंगित करते हुए कहा कि सीआरपीएफ अब यहां आ गई है, लोग अब बेखौफ होकर जिएं उनकी रक्षा सुरक्षा के लिए सीआरपीएफ यहां है।
सीआरपीएफ का फूड स्टॉल
फूड फेस्टिवल में सीआरपीएफ बटालियन ने हथियारों की प्रदर्शनी के साथ साथ फूड स्टाल भी लगाया था, जहां नगरवासियों ने CRPF जवानों ने बनाए गए लजीज इमारती, समोसों का जमकर लुत्फ उठाया।

Source link




