श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की तैयारियों को लेकर यादव समाज की बैठक, आयोजन को भव्य बनाने पर बनी रणनीति

जांजगीर। जिला मुख्यालय जांजगीर में आगामी 4 सितंबर 2026, शुक्रवार को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया जाएगा। आयोजन की तैयारियों को लेकर यादव समाज जिला जांजगीर-चांपा की आवश्यक बैठक रविवार 9 अगस्त को नैला स्थित मोहन यादव के निवास पर आयोजित की गई। बैठक में जन्माष्टमी कार्यक्रम की तैयारियों, आयोजन की रूपरेखा और समाज की अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित करने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक में समाज के पदाधिकारियों और सदस्यों ने श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व को भव्य एवं व्यवस्थित तरीके से आयोजित करने के लिए विभिन्न बिंदुओं पर विचार-विमर्श किया। कार्यक्रम में सामाजिक एकजुटता और सहभागिता बढ़ाने के साथ-साथ समाज के अधिक से अधिक लोगों को आयोजन से जोड़ने पर विशेष जोर दिया गया।
बैठक के दौरान आयोजन को सफल बनाने के लिए आवश्यक तैयारियों और जिम्मेदारियों को लेकर भी चर्चा हुई। उपस्थित सदस्यों ने समाज के सभी वर्गों की सहभागिता सुनिश्चित करने तथा जन्माष्टमी पर्व को उत्साहपूर्वक मनाने के लिए सहयोग की अपील की।
इस अवसर पर रामचंद्र गोपाल यादव, सुरेश यादव, विनोद गोपाल (जिलाध्यक्ष), मोहन यादव, अमित यादव, मितेश यादव, भोलू यादव, नंद कुमार यादव, सुरेंद्र यादव, विनोद यादव, आर.के. यादव, योगेश गोपाल, बजरंग यादव, शिवरीनारायण यादव, गोलू यादव, दुष्यंत यादव और धर्मेंद्र यादव सहित यादव समाज के अनेक सदस्य उपस्थित रहे।
श्री कृष्ण जन्माष्टमी आयोजन समिति, यादव समाज जिला जांजगीर-चांपा ने समाज के सभी लोगों से आगामी 4 सितंबर को आयोजित होने वाले जन्माष्टमी कार्यक्रम में सक्रिय रूप से शामिल होने और आयोजन को सफल बनाने में सहयोग करने की अपील की है। आयोजन को लेकर समाज के लोगों में उत्साह देखा जा रहा है और आने वाले दिनों में कार्यक्रम की तैयारियों को और गति देने की बात कही गई है।




