नर्मदापुरम! हेलमेट को लेकर सख्ती: सरकारी, प्राइवेट दफ्तरों में प्रवेश के लिए हेलमेट अनिवार्य, सरकारी कर्मचारियों के बनाए चालान

[ad_1]
नर्मदापुरमएक घंटा पहले
नर्मदापुरम में हेलमेट को लेकर यातायात और पुलिस दोनों सख्ती बरत रहा है। अभियान के दूसरे दिन शुक्रवार को यातायात डीएसपी संतोष कुमार मिश्रा ने कलेक्ट्रेट गेट पर बिना हेलमेट चेकिंग की। बिना हेलमेट वाले करीब 2 दर्जन से ज्यादा दोपहिया वाहन चालकों को पकड़ा गया। बिना हेलमेट वाले वाहन चालकों में आम व्यक्ति और सरकारी कर्मचारी भी शामिल रहे। इधर जिला प्रशासन ने भी सरकारी और प्राइवेट दफ्तरों के कर्मचारियों के किए हेलमेट अनिवार्य कर दिया है। बिना हेलमेट वाले दोपहिया वाहन के कर्मचारियों का प्रवेश प्रतिबंध करने के आदेश जारी किए है।
अपर कलेक्टर ने शुक्रवार को आदेश जारी किए। जिसमें सभी सरकारी, अर्ध सरकारी और प्राइवेट दफ्तर में सभी कर्मचारियों को अनिवार्य रूप से हेलमेट सख्ती से लगाने के निर्देश दिए। बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चालक, कर्मचारियों को प्रवेश रोकने को कहा गया।

Source link