National

वियतनाम में भारतीय पर्यटकों को ले जा रही नाव डूबी, 37 की मौत और 5 लापता

वियतनाम। वियतनामी सरकारी मीडिया के अनुसार, वियतनाम के हा लॉन्ग खाड़ी में एक पर्यटक नाव पलट गई, जिसमें कम से कम 37 लोगों की मौत हो गई और पांच अन्य लापता हैं। खबरों के मुताबिक, 48 यात्रियों और पांच चालक दल के सदस्यों को ले जा रही वंडर सी बोट शनिवार दोपहर अचानक आए तूफान के दौरान पलट गई। वियतनाम की आधिकारिक समाचार एजेंसी ने बताया कि बचाव दल ने शनिवार शाम तक 10 जीवित लोगों को ढूंढ निकाला था और रविवार सुबह तक 37 शव बरामद कर लिए थे। पीड़ितों में से चार की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। वीएनए के अनुसार, बचाव दल ने पूरी रात खोज जारी रखी और अब बचाई गई नाव को किनारे पर ले आए हैं। समाचार आउटलेट वीएनएक्सप्रेस के अनुसार, जहाज पर सवार अधिकांश लोग राजधानी हनोई से घूमने आए वियतनामी परिवार थे।

इसमें कहा गया है कि पलटे हुए जहाज के मलबे में चार घंटे तक फंसे रहने के बाद एक 14 वर्षीय लड़के को बचाया गया। एक अन्य बचाए गए बच्चे ने राज्य मीडिया को अपनी आपबीती सुनाई। “मैंने गहरी सांस ली, एक खाई से तैरकर निकला, गोता लगाया और फिर ऊपर तैरकर आया। मैंने मदद के लिए चिल्लाया भी, फिर मुझे सैनिकों से भरी एक नाव ने ऊपर खींच लिया,” 10 वर्षीय लड़के ने सरकारी समाचार एजेंसी वियतनामनेट को बताया।

हनोई में भारतीय दूतावास की तरफ से जारी बयान के मुताबिक ‘कुछ घंटे पहले वियतनाम के फु क्वोक द्वीप के पास एक दुखद घटना में कई भारतीय पर्यटकों को ले जा रही एक नाव पलट गई। स्थानीय अधिकारियों द्वारा खोज और बचाव अभियान जारी है। हादसे के कारण और नाव पर सवार लोगों के सटीक विवरण जुटाए जा रहे हैं। प्रभावित परिवारों की मदद के लिए हो ची मिन्ह सिटी स्थित भारतीय वाणिज्य दूतावास में कंट्रोल रुम स्थापित किया गया है।

नाव हादसे पर भारतीय दूतावास ने क्या कहा? दूतावास की तरफ से जारी बयान के मुताबिक, हादसे के संबंध में सूचना और सहायता के लिए भारतीय वाणिज्य दूतावास के नियंत्रण कक्ष पर फोन किया जा सकता है। हेल्पलाइन नंबर जारी करते हुए वियतनाम के दूतावास ने कहा, हनोई में भी एक नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है। सभी नंबर हादसे से संबंधित किसी भी प्रकार की सहायता और पूछताछ के लिए उपलब्ध है। किन नंबरों पर संपर्क किया जा सकता है?

Related Articles

Back to top button