लीनेस क्लब कोरबा व दादर गोल्डन की संयुक्त एरिया मीट संपन्न, सेवा कार्यों की समीक्षा

कोरबा। ऑल इंडिया लीनेस क्लब सीजी-1 स्वर्णिम रीजन रूबी के अंतर्गत कार्यरत लीनेस क्लब कोरबा एवं लीनेस क्लब दादर गोल्डन के संयुक्त तत्वावधान में होटल आशीर्वाद इन में एरिया मीट का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ लीनेस क्लब कोरबा की अध्यक्ष ली सविता पाठक ने अतिथि ली बहनों का तिलक एवं माल्यार्पण कर स्वागत करते हुए किया।
इसके बाद भारत माता की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन किया गया तथा ध्वज वंदना संपन्न हुई। विश्व शांति की कामना के साथ सभी ने दो मिनट का मौन धारण किया। बैठक में शामिल विभिन्न क्लबों की अध्यक्ष, सचिव एवं कोषाध्यक्ष ने अपने-अपने क्लबों द्वारा किए गए सेवा एवं प्रशासनिक कार्यों के साथ आय-व्यय का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया।
वक्ताओं ने कहा कि लीनेस क्लब एक सेवाभावी संस्था है, जो समाज के जरूरतमंद लोगों तक सहायता पहुंचाने और सेवा कार्यों के माध्यम से सामाजिक सरोकार निभाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। बैठक में आगामी सेवा गतिविधियों को और प्रभावी बनाने पर भी विचार-विमर्श किया गया।
कार्यक्रम में लीनेस क्लब कोरबा, दादर गोल्डन तथा हरीतिमा क्लब दर्री की सदस्याओं के अलावा क्लब की संरक्षिका ली चित्रलेखा चंदेल, वाइस डिस्ट्रिक्ट प्रेसिडेंट डॉ. अंजना सिंह, रीजन ऑफिसर ली भगवती अग्रवाल, रीजन एडवाइजर ली ममता रानी वासन, एरिया ऑफिसर ली गीता श्रीवास, एरिया ऑफिसर ली सुमन श्रीवास्तव, ली उषा अरोरा, पूर्व एरिया ऑफिसर ली अणिमा प्रसाद, ली गायत्री नायक, ली रेखा त्रिपाठी तथा ली हेमा शर्मा सहित बड़ी संख्या में लीनेस सदस्याएं उपस्थित रहीं।




