Chhattisgarh

राज्य शासन ने नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के 66 अभियंता और 56 विभिन्न पदों पर कार्यरत कर्मचारी

रायपुर: राज्य शासन ने नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के 122 अधिकारियों-कर्मचारियों की नवीन पदस्थापना की है। इनमें 66 अभियंता और 56 विभिन्न पदों पर कार्यरत कर्मचारी हैं। स्थानांतरित अधिकारियों-कर्मचारियों में कार्यपालन अभियंता, सहायक अभियंता, उप अभियंता, प्रोग्रामर, राजस्व निरीक्षक, स्वास्थ्य निरीक्षक से लेकर सहायक कार्यालय अधीक्षक, तकनीकी सहायक, लेखपाल, सहायक ग्रेड-2, सहायक ग्रेड-3, डॉटा एंट्री ऑपरेटर, कंप्यूटर ऑपरेटर, सहायक राजस्व निरीक्षक, समयपाल, कैशियर, वाहन चालक, चौकीदार, पंप अटेंडेंट और भृत्य शामिल हैं।

नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने स्थानांतरित सभी अधिकारियों-कर्मचारियों को नवीन पदस्थापना स्थल पर 7 दिनों के भीतर कार्यभार ग्रहण कर विभाग को सूचित करने के निर्देश दिए हैं। समयावधि में कार्यभार ग्रहण नहीं करने पर वर्तमान स्थान से वेतन आहरित नहीं होगा। इसके उल्लंघन पर नियंत्रण अधिकारी के विरूद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।

बता दें कि छत्तीसगढ़ में इन दिनों तबादले का दौर जोरों पर चल रहा है। हाल ही में सरकार ने बड़े पैमाने पर आईएएस और आईपीएस अधिकारियों का तबादला किया था। इस दौरान सरकार ने गौरेला-पेंड्रा-मरवाही के कलेक्टर का भी तबादला किया है और कई जिलों के एसपी भी बदल दिए गए हैं।

Related Articles

Back to top button