Chhattisgarh

भाजपा मुरमुन्दा मण्डल की बैठक व विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) की कार्यशाला में शामिल हुए प्रेमलाल साहू

यह अभियान केवल एक प्रशासनिक प्रक्रिया नहीं, बल्कि लोकतांत्रिक चेतना और नागरिक जिम्मेदारी का उत्सव है- स्वीटी कौशिक

अहिवारा 08 नवंबर 2025/ भारतीय जनता पार्टी, प्रदेश संगठन के निर्देशानुसार एवं भाजपा भिलाई जिला अध्यक्ष श्री पुरुषोत्तम देवांगन जी के आदेश अनुसार मुरमुन्दा मंडल में SIR मतदाता सूची गहन पुनरीक्षण एवं राष्ट्रगीत वंदे मातरम के 150 वर्ष पूर्ण होने पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूरा होने के उपलक्ष्य व विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के विषय में चर्चा की गई।

इस अवसर पर मुख्य वक्ता प्रेमलाल साहू ने राष्ट्रीय गीत “वंदे मातरम” के 150 वर्ष पूरे होने के अवसर पर उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि वंदे मातरम केवल एक शब्द नहीं है – यह एक मंत्र है, एक ऊर्जा है, एक स्वप्न है और एक पवित्र संकल्प है। वंदे मातरम मां भारती के प्रति भक्ति और आध्यात्मिक समर्पण का प्रतीक है। यह शब्द हमें हमारे इतिहास से जोड़ता है, हमारे वर्तमान को आत्मविश्वास से भर देता है और हमारे भविष्य को यह विश्वास दिलाने का साहस देता है कि कोई भी संकल्प, लक्ष्य हमारी पहुंच से परे नहीं है।

श्रीमती स्वीटी कौशिक जिला अध्यक्ष महिला मोर्चा एवं अहिवारा विधानसभा BLA 1 मंडल कार्यशाला प्रभारी ने एस.आई.आर के विषय में कहा कि यह अभियान केवल एक प्रशासनिक प्रक्रिया नहीं, बल्कि लोकतांत्रिक चेतना और नागरिक जिम्मेदारी का उत्सव है। उन्होंने प्रत्येक कार्यकर्ता से अपने क्षेत्र में जन-जागरूकता फैलाने का आह्वान किया, ताकि हर पात्र नागरिक मतदान सूची में अपना नाम दर्ज करा सके। उन्होंने युवाओं से भी अपील की है कि वे 18 वर्ष की आयु पूरी होते ही अपना नाम मतदाता सूची में अवश्य जुड़वाएं और मतदान के लोकतांत्रिक अधिकार का सदुपयोग करें।

कार्यशाला में कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में जाकर मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान को सफल बनाने में सक्रिय भूमिका निभाएंगे।

मुरमुन्दा मंडल में आयोजित एसआईआर पर कार्यशाला

इस अवसर पर मुख्य रूप से मंडल अध्यक्ष कुमन लाल साहू, महामंत्री रामायण द्विवेदी एवं भोजराज साहू, मंडल के संयोजक जनक लाल साहू, जिला पंचायत विधायक प्रतिनिधि प्रेमसागर चतुर्वेदी, अहिवारा विधानसभा के सोशल मीडिया प्रभारी सोमकांत वर्मा, उपाध्यक्ष डॉ राजेंद्र साहू, सरिता वर्मा,

रैमून साहू, मंत्री अभय दास गायकवाड, युवा मोर्चा अध्यक्ष प्रवेश शर्मा, महामंत्री/ सभापति जनपद सदस्य नागेश साहू, महिला मोर्चा महामंत्री यमुना साहू, उपाध्यक्ष शारदा जांगड़े,

लक्ष्मी देवांगन, मंत्री अर्चना गोस्वामी, सभापति जनपद सदस्य एकता साहू, अछोटी सरपंच हीरालाल मारकंडे, पूर्व सरपंच मुरमुंदा परमानंद साहू, पूर्व सरपंच नारधा विपिन चंद्र शर्मा,

इंदिरा कुर्रे, खिलेश्वरी टंडन, बी आर मढिरया, लवकुश पटेल, जितेंद्र पटेल, नरोत्तम पाल, गोविंदा पटेल, होरीलाल गायकवाड, खिलावन पाल, संतन यादव, दिनेश कुमार साहू, सुधांशु साहू, संतोष वर्मा, रज्जू मढिरया, हेमंत साहू, जयराम धीवर, छबिलाल बंजारे, क्षमा सहित शक्ति केंद्र के प्रभारी संयोजक सहसंयोजक बूथ पालक अध्यक्ष सचिव BLA 2 जनपद सदस्य सरपंच पंच एवं भाजपा के देवतुल्य कार्यकर्ता भारी संख्या में उपस्थित रहे। कार्यक्रम संचालन मंडल उपाध्यक्ष राजेन्द्र साहू ने किया।

Related Articles

Back to top button