Chhattisgarh

जगदलपुर-गायत्री शक्ति पीठ में नए ट्रस्ट मंडल ने ग्रहण किया कार्यभार

जगदलपुर, 07 नवंबर। चित्रकोट मार्ग स्थित गायत्री शक्ति पीठ में नए ट्रस्ट मंडल ने सोमवार को अपना पदभार ग्रहण किया। इसमे मुख्य ट्रस्टी जयश्री श्रीवास्तव चुनी गई। इसके अलावा ट्रस्ट के अन्य प्रमुख सदस्य के रूप में नीलेश ठाकुर, आनंद राम साहू, सुप्रिया श्रीवास्तव, राजेन्द्र भूरा, शारदा पटेल, सुभद्रा सिंह ने प्रभार ग्रहण किया।

मुख्य ट्रस्टी जयश्री श्रीवास्तव ने अपने संबोधन में कहा कि शांति कुंज से मिले अनुमोदन के अनुसार यह दायित्व मिला है, उसे निभाएंगे। मंडल का पहला दायित्व कार्यकारिणी का गठन रहेगा। सभी के सलाह व सहयोग से मिशन को आगे बढ़ाना रहेगा। अन्य सदस्यों ने भी शक्ति पीठ के पुनरुद्धार व समाजों को जोडऩे अपना योगदान देने की बात कही। प्रतिवेदन पूर्व सदस्य नीलेश ठाकुर ने पढ़ा, उन्होंने पूर्व कार्यकाल के बारे में विस्तार से जानकारी दी। शांति कुंज सदस्य लेख राम साहू ने अंचल में संचालित गतिविधियों के बारे में बताया। इस अवसर पर गीता शर्मा, राजीव महावर, विकास श्रीवास्तव, प्रकाश श्रीवास्तव, राजीव नियम, उतम, रेणु शर्मा वीणा श्रीवास्तव व अन्य परिजन मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button