Chhattisgarh

मछुआरा समाज के प्रतिभावान छात्र छात्राओं का सम्मान समारोह-2026, मत्स्य प्रशिक्षण एवं रक्तदान के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ

जांजगीर-चांपा, 31मई 2026/ न्यू ऑडिटोरियम भवन जांजगीर में छत्तीसगढ़ युवा धीवर समाज के तत्वाधान में संभाग स्तरीय मछुआरा समाज के प्रतिभावान छात्र छात्राओं का सम्मान समारोह व कैरियर काउंसलिंग कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें मुख्य अतिथि
कुंवर सिंह निषाद विधायक गुण्डरदेही विधानसभा, अतिविशिष्ट अतिथि इंजी रवि पाण्डेय प्रदेश प्रवक्ता किसान मोर्चा अमर सुल्तानिया उपाध्यक्ष एवं जशपुर विधानसभा प्रभारी श्रीमति प्रियंका पुष्पेंद्र प्रताप सिंह सभापति जिला पंचायत जांजगीर चांपा
अखिलेश भीष्म सभापति जनपद पंचायत नवागढ़ देवव्रत आदित्य प्रांताध्यक्ष छ ग मछुआ महासंघ विशिष्ट अतिथि भरत लाल धीवर पूर्व अध्यक्ष संभागीय धीवर समाज महासभा बिलासपुर हरिहर आदित्य महासचिव छ ग कहरा समाज रमेशचंद्र कैवर्त्य महासचिव
केंद्रीय समिति शिवरीनारायन धनेश कैवर्त्य अध्यक्ष दीप कैवर्त्य उपाध्यक्ष हर प्रसाद कैवर्त्य जिलाध्यक्ष बिलासपुर संभाग निषाद समाज एवं हजारों की संख्या में मछुआरा समाज के लोगों की उपस्थिति में सफलता पूर्वक संपन्न हुआ।

मछुआरा समाज के उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभावान छात्र छात्राओं का लिस्ट निम्न है

कक्षा 5वीं में

धीवर समाज से
प्रथम – हिमांशी धीवर – 96.4%
द्वितीय-हिमांशी रघु -96%
तृतीय-ताशी धीवर-93.5%
कहरा समाज से प्रथम-रिता आदित्य-93.1% द्वितीय-रणवीर आदित्य-93% तृतीय-रोशनी कहरा-90% केवट/ निषाद समाज से
प्रथम-गायत्री केवट- 92%
द्वितीय-दिपेंद्र केवट -85.5%

तृतीय-लक्ष्य निषाद-72%

कक्षा 8वीं मे

धीवर समाज से
प्रथम-विराट धीवर-96.93%
द्वितीय-प्रज्ञा धीवर – 96%
तृतीय-भारती धीवर-96.5%
कहरा समाज से
प्रथम-संस्कृति आदित्य-96.6%
द्वितीय-ड्रीम कहरा-95.33%
तृतीय-कुसुम राकेश-95%
केवट/निषाद समाज से
प्रथम – स्वाति कैवर्त्य-96%
द्वितीय-दीपिका कैवर्त्य-91.1%

तृतीय- कृतिका कैवर्त्य-91%

कक्षा 10वीं में

धीवर समाज से
प्रथम – जयंती धीवर – 95%
द्वितीय-विजया धीवर-94.33%
तृतीय-अवनी धीवर-93.83%
चतुर्थ-रिया धीवर-93.66%
पंचम-मानस जलक्षत्री-92.6%
कहरा समाज से
प्रथम -याचना कुमारी- 90.5%
द्वितीय-मयंक आदित्य -89.2%
तृतीय-भूमिका कहरा-86.6%
चतुर्थ-कल्पना आदित्य-85.6%
पंचम-मानसी आदित्य-84.3%
केवट/ निषाद समाज से
प्रथम – तृप्ति कैवर्त्य- 96.16%
द्वितीय-सागर केवट -92.83%
तृतीय-स्नेहा कैवर्त्य-92.5%
चतुर्थ-स्नेहा कुमारी कैवर्त्य-91.81%

पंचम – निधि -91.16%

कक्षा 12वीं मे

धीवर समाज से
प्रथम – न्याशा भीष्म-90.6%
द्वितीय- सपना धीवर – 90.4%
तृतीय-अंजुलता धीवर-87.4%
चतुर्थ- सात्यिक धीवर-86%
पंचम – दुष्यंत जलक्षत्री-84%
कहरा समाज से
प्रथम – हिमेश आदित्य – 94%
द्वितीय- नीतू – 93.8%
तृतीय- खुशी जलतारे -92.2%
चतुर्थ-अन्नपूर्णा कहरा-90.6%
पंचम-रागिनीआदित्य-88.6%
केवट/निषाद समाज से
प्रथम-अनुपमा केवट -92.41%
द्वितीय-करुणा कैवर्त्य-92.4%
तृतीय-वैष्णवी केवट-90%
चतुर्थ-मानसी केवट-87.6%
पंचम- संगीता निषाद-85%
ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया
दिल मेमोरियल फाउंडेशन की तरफ से दीनदयाल धीवर/लक्ष्मी प्रसाद धीवर/देवदत्त धीवर/कृति आदित्य/राधेश्याम ढीमर/भूखलू ढीमर के स्मृति में सत्र 2026 के उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभावान छात्र छात्राओ 5वीं और 8 वीं के टॉपर में प्रत्येक समाज के 6 बच्चे यानि कुल 18 बच्चों को प्रथम- 1000/-,1000/-
द्वितीय-700/-,700/-
तृतीय-500/-, 500/-
10वीं और 12वीं के टॉपर में प्रत्येक समाज के 10 बच्चे यानि कुल 30 बच्चों को प्रथम-3100/-3100/-द्वितीय-2100/-2100/-तृतीय-1100/-1100/-चतुर्थ-1000/-1000/-पंचम-1000/-,1000/- की कुल -48 छात्र छात्राओं को कुल प्रोत्साहन राशि 63000 रुपये एवं मेडल, प्रशस्ति पत्र, स्मृति चिन्ह के साथ सम्मान किया गया। और साथ ही 60% से ऊपर प्राप्त करने वाले 283 छात्र छात्राओं कुल 331 बच्चों
को प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिन्ह से सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि कुंवर सिंह निषाद विधायक गुण्डरदेही विधानसभा ने गौरवशाली मछुआरा समाज के इतिहास को याद दिलाते हुए कहा मछुआरा समाज हमेशा से सभी समाज की अगुवाई करते हुए आया है और भविष्य में भी रास्ता दिखाता रहेगा। अब मछुआरा समाज को भोला-भाला जानकार समझकर किसी भी प्रकार की नाइंसाफी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यदि न्याय नहीं मिलेगा। तो जांजगीर से लेकर रायपुर तक मछुआरा समाज धरना प्रदर्शन किया जाएगा जिसकी सारी जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी।


मछुआरा समाज के हक और अधिकार सुनिश्चित करने के लिए सभी प्रकार का सहयोग करने का आश्वासन देते हुए आर्थिक स्थिति सुधारने के लिए व्यावसायिक स्तर पर मछली पालन करके आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रोत्साहित किए सभी माता बहनों को शिक्षा के प्रति जागरूक करते हुए अनिवार्य रूप से पढ़ाने और उच्च शिक्षा के लिए रायपुर में हॉस्टल सुविधा,आर्थिक सहयोग एवं सभी प्रकार से हरसंभव मदद करने का भी आश्वासन दिए और मछुआरा एकता पर प्रकाश डालते हुए एकजुट होकर राजनीतिक, प्रशासनिक भागीदारी पर जोर दिया।


अतिविशिष्ट अतिथि व्यास कश्यप विधायक जांजगीर चांपा द्वारा लखनऊ से ही फोन पर जानकारी दिए है कि पिछले वर्ष के घोषणा
जांजगीर में मछुआरा भवन के लिए 20 लाख की स्वीकृत हो चुका है। जिसे जल्द ही छ ग कहरा समाज द्वारा प्रदत्त भूमि पर बनाया जाएगा।

अतिविशिष्ट अतिथि इंजी रवि पाण्डेय ने शिक्षा के प्रति जागरूक करते हुए मछुआरा समाज को एकजुट रहकर समाज के विकास का नारा दिया। अतिविशिष्ट अतिथि अमर सुल्तानिया ने हर वक्त मछुआरा समाज के सहयोग के लिए खड़े रहने का आश्वासन देते हुए उच्च शिक्षा को प्रोत्साहित करने का मंत्र दिया। अतिविशिष्ट अतिथि
पुष्पेंद्र प्रताप सिंह ने तबियत खराब होते हुए भी सपरिवार पहुंचकर सभी बच्चों को ज्यादा से ज्यादा पढ़ाई कर भविष्य में प्रशासनिक पदों पर पहुंचने का आशीर्वाद दिया।


राहुल जलतारे करनौद द्वारा कम जगह में हाई डेंसिटी से मछली पालन से लाभ को बढ़ाने, कैसे बीमारी से बचाया जाए इसकी जानकारी मत्स्य प्रशिक्षण के दौरान दिया गया।

कैरियर काउंसलर के रूप में अखिलेष भीष्म सभापति जनपद पंचायत नवागढ़, गोपाल कैवर्त्य व्याख्याता कसडोल, सचिन जलतारे व्याख्याता बिलाईगढ़, रमेशचंद कैवर्त्य महासचिव, लखेश्वर कहरा अधिवक्ता ख़मेलाल धीवर शिक्षक द्वारा शिक्षा के साथ उच्च शिक्षा पर विशेष जोर देते हुए कानूनी जानकारी भी साझा की। शिक्षा ही सबसे बड़ा हथियार है जो कि आर्थिक सशक्तिकरण और विकास के लिए सबसे ज्यादा जरूरी है इसलिए सबने एक सुर में ज्यादा से ज्यादा शिक्षा पर ध्यान देने की बात कही।

रक्तदान कार्यक्रम में मछुआरा समाज के आदित्य धीवर, संतोष कुमार, नन्द किशोर, अजय आदित्य, विक्रम प्रसाद, इमरान खान, संतोष कुमार धीवर, संजय अग्रवाल, आदित्य सिंघानिया, योगेश्वर धीवर, शिव लाल, संजय धीवर, दादू लाल केवट, सतीश धीवर, मनीष कुमार धीवर ने रक्तदान में भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। सभी को सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान के तहत हेलमेट एवं प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया।


मीडिया प्रतिनिधि देवराम, रामबनवास, शिव मोहन बघेल सभी पत्रकार बंधुओं को सजग प्रहरी के रूप समाज एवं देश हित में कार्य करने के लिए प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिन्ह से सम्मानित किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रम में मछुआरा समाज के छोटे छोटे बच्चों ने एक से बढ़कर एक बेहतरीन तालमेल के साथ ग्रुप डांस एवं स्वागत गीत प्रस्तुति में प्रज्ञा धीवर,भावना धीवर, गौरी काव्या धीवर, मानवी धीवर, पूजा धीवर, आकांक्षा धीवर, नंदनी, श्रद्धा, दामिनी, रागनी आदि द्वारा अपनी प्रतिभा की झलक दिखाया उनके हुनर को प्रोत्साहित करने के साथ प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिन्ह से सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर आभार धन्यवाद देते हुए देवदत्त आदित्य प्रांताध्यक्ष छ ग मछुआ महासंघ और भरत लाल धीवर पूर्व महासभा अध्यक्ष ने कहा कि जांजगीर में लगातार से मछुआरा समाज में एकजुटता और शिक्षा के प्रति जागरूकता लाने ले लिए इस प्रकार का आयोजन होता आया है। “शिक्षित समाज”,”जागरूक समाज”, “एकजुट समाज” का नारा दिया।


छ ग़ कहरा समाज से हरिहर आदित्य महासचिव, दीपक आदित्य शिव मोहन बघेल, जमुना सिरमौर, माधुरी लखेश्वर कहरा, राकेश कहरा आदित्य, पुनीराम कटकवार, मुकेश कटकवार कहरा, कृष्णकुमार आदित्य, तुलसी राम आदित्य, जवाहिर आदित्य, केवट /निषाद समाज बिलासपुर संभाग से धनेश कैवर्त्य अध्यक्ष, दीप कैवर्त्य उपाध्यक्ष, हरप्रकाश, लक्ष्मी(छोटू), सूरज कैवर्त्य, निलेश कैवर्त्य, दीपक कैवर्त्य, योगेश कैवर्त्य, प्रकाश कैवर्त्य, हीरा लाल सरपंच, सोनू कश्यप, राजकुमार, गायत्री कैवर्त्य, सहेत्तर केवट, उत्तरा केवट, केंद्रीय समिति शिवरीनारायण से रमेश चंद महासचिव, तिरिथनाथ कैवर्त्य अध्यक्ष चाम्पाराज प्रवेश निषाद कोषाध्यक्ष
अमन जोहित प्रचार सचिव अशोक कैवर्त्य, उपाध्यक्ष, शिव कैवर्त्य सचिव, राजकुमार कैवर्त्य, सहसचिव, रमाशंकर संगठन मंत्री, महादेव केवट, धजाराम केवट सर्किल अध्यक्ष बम्हनीडीह, नारायण कैवर्त्य, अध्यक्ष युवा प्रकोष्ठ, फेकन दाऊ पंच अकलतरा, शिव कुमार, अजय केवट, किशन और सुखराम कैवर्त्य धीवर समाज से मनमोहन धीवर, महावीर धीवर, कोषाध्यक्ष विशेषर धीवर, बजरंग धीवर, परस धीवर, संत राम, रामलाल धीवर, अमृत लाल धीवर, सुमंत धीवर, केशल धीवर, गोपाल धीवर पासू, नवीन भीष्म, संतराम, अखिलेश भीष्म, ताराचंद ढीमर, रामेश्वर, लक्ष्मी नारायण धीवर, धनंजय धीवर, खमेलाल, दशरथ धीवर, रामबनवास, शिव कुमार धीवर, पुरुषोत्तम धीवर, फिरत ढीमर, शिव कुमार धीवर, कौशल धीवर, जनक धीवर, राजेश्वर धीवर, बिहारी लाल, रामकृष्ण धीवर, दिलदार धीवर, संतोष धीवर, व्यास धीवर, मंगलू भीष्म, आरती लाल धीवर, बसंत धीवर, दिनेश धीवर, सुमंत धीवर, घनश्याम, रामगुलाम धीवर, रथराम, फोटोलाल, राम खिलावन, मानिक धीवर, शत्रुघ्न धीवर, दशाराम, सतीश धीवर, अमन धीवर, छत्तीसगढ़ युवा धीवर समाज की टीम से आनंद राम, सनत धीवर, शेखर धीवर, प्रभात धीवर, नंदलाल, महेंद्र, राहुल, देवचरण, नंदकिशोर, गगन ठाकुर राम, अविनाश मांझी , विजयकांत, धनपत धीवर, भोजराम ढीमर, गणपत, संजय धीवर, अशीष, करण धीवर, आदित्य, प्रियांश, छत्तीसगढ़ युवा महिला प्रकोष्ठ की पंकजनी ढीमर संरक्षक, आर पी धीरेन्द्र संयोजक, ऊषा धीवर अध्यक्ष, अनीता, सीमा धीवर उपाध्यक्ष, माधुरी धीवर, सरोजनी, विशेष धीवर, कौशल्या धीवर, सावित्री धीवर, सरिता धीवर, कविता धीवर, लहुरा बाई, रानी धीवर, मुन्नी धीवर, शीला धीवर, हेमलता, संतोषी, सतवंतिन बाई, अंजली धीवर,धनेश्वरी धीवर ने कार्यक्रम की सफल आयोजन में सबसे ज्यादा योगदान दिया।

उक्त कार्यक्रम में धीवर, ढीमर, कहरा, कहार, केंवट, निषाद, मल्लाह समाज के हजारों की संख्या में समाजिक बंधु उपस्थित होकर अपने क्षेत्रीय समाजिक प्रतिभावान छात्र-छात्राओं, प्रतिभागीयों का हौसला बढ़ाया और मछुआरा समाज में सामाजिक एकता, अखंडता और सौहार्द्र के लिए सार्थक पहल करते हुए छत्तीसगढ युवा धीवर समाज के संस्थापक नवीन धीवर ने कार्यक्रम की सफलता का सारा श्रेय और प्रेरणा धीवर समाज महासभा जांजगीर, छ. ग. कहरा समाज, बिलासपुर संभाग निषाद समाज एवम केंद्रीय समिति शिवरीनारायण के समस्त पदाधिकारीगणों को देते हुए आभार धन्यवाद देते हुए साथ में समस्त मछुआरा समाज से आशीर्वाद सहयोग भविष्य में भी मिलने की आशा व्यक्त की।

Related Articles

Back to top button