Chhattisgarh

 हड़ताल स्थगित की गई है, समाप्त नहीं : कर्मचारी फेडरेशन

बीजापुर, 5 सितंबर । जिले के कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के जिला सचिव कैलाश रामटेके ने रविवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि, कर्मचारी फेडरेशन के अनिश्चित कालीन हड़ताल सरकार के केबिनेट मंत्री रवीन्द्र चौबे के आश्वासन के बाद फिलहाल स्थगित कर दी गई है, हड़ताल अभी समाप्त नही हुआ हैं।

केबिनेट मंत्री रवीन्द्र चौबे ने आश्वासन दिया है कि आपकी मांगों पर शासन गंभीरता पूर्वक विचार कर रही है। उन्होंने प्रेस वार्ता मे बताया कि अधिकांश मांगों पर सहमति बन गई है। राज्योत्सव या दीवाली पर छ: प्रतिशत डीए, साथ ही डीए की एरीयर्श राशि जीपीएफ मे जमा की जावेगी एवं एचआर हेतु कमेटी का गठन किया जावेगा, जिसके आधार पर हड़ताल स्थगित की गई है। समय-समय पर फेडरेशन के प्रांतीय पदाधिकारी सरकार से वार्ता करते रहेंगे। वादा पूरा नही होने की स्थिति मे कभी भी हड़ताल किया जा सकता है।

Related Articles

Back to top button