Chhattisgarh

भाजपा किसान मोर्चा ने इंजीनियर रवि पाण्डेय को बनाया सरगुजा संभाग का प्रभारी, किसान मितान अभियान की सौंपी जिम्मेदारी

रायपुर, 16 नवंबर । भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा, छत्तीसगढ़ ने संगठनात्मक गतिविधियों को मजबूती देने और किसान हितों से जुड़े कार्यक्रमों को प्रभावी बनाने के उद्देश्य से प्रदेश के सभी संभागों में संभागीय संयोजकों की नियुक्ति की है। इस नियुक्ति के तहत इंजीनियर रवि पाण्डेय को सरगुजा संभाग का संभागीय प्रभारी बनाया गया है।

भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष आलोक सिंह ठाकुर की सहमति से जारी नियुक्ति सूची में रवि पाण्डेय को यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्हें सरगुजा संभाग के सभी मतदान केंद्रों में किसान मितान गठन अभियान के संचालन और संगठनात्मक समन्वय का दायित्व दिया गया है।

गौरतलब है कि प्रदेशभर में संचालित किसान मितान गठन अभियान में इंजीनियर रवि पाण्डेय पहले से ही सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। अपनी व्यक्तिगत आईडी के माध्यम से सर्वाधिक सदस्य बनाकर वे वर्तमान में पूरे प्रदेश में प्रथम स्थान पर हैं। इससे पहले भाजपा के सदस्यता अभियान में भी उन्होंने 16,222 सदस्य बनाकर गैर सांसद एवं गैर विधायक श्रेणी में प्रदेश में पहला स्थान हासिल किया था। उनके इस प्रदर्शन को संगठन के प्रति सक्रियता और जमीनी स्तर पर मजबूत पकड़ के रूप में देखा जा रहा है।

प्रदेश महामंत्री भाजपा किसान मोर्चा छत्तीसगढ़ राकेश तिवारी द्वारा जारी नियुक्ति सूची के अनुसार सरगुजा संभाग से इंजीनियर रवि पाण्डेय, बिलासपुर संभाग से इंजीनियर आनंद प्रकाश मिरी, दुर्ग संभाग से अविरल सिंह, रायपुर संभाग से राजेश साहू और बस्तर संभाग से देवेंद्र ठाकुर को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

इंजीनियर रवि पाण्डेय की नियुक्ति से सरगुजा संभाग में भाजपा किसान मोर्चा के संगठनात्मक कार्यों को नई गति मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। साथ ही किसान मितान गठन अभियान को सभी मतदान केंद्रों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने में भी मदद मिलेगी।

Related Articles

Back to top button