Chhattisgarh

बेमेतरा पुलिस में बड़ा फेरबदल: 10 अधिकारियों-कर्मचारियों का तबादला, एसपी त्रिलोक बंसल ने जारी किया आदेश

बेमेतरा, 7 अक्टूबर 2026। जिले में बेहतर पुलिसिंग और प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक त्रिलोक बंसल (IPS) ने पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों के स्थानांतरण आदेश जारी किए हैं। आदेश के तहत जिले में कुल 10 पुलिस अधिकारियों-कर्मचारियों का तबादला किया गया है। इनमें 1 उप निरीक्षक, 1 सहायक उप निरीक्षक और 8 प्रधान आरक्षक शामिल हैं।

स्थानांतरण के बाद अधिकारियों एवं कर्मचारियों को जिले के अलग-अलग थाना और चौकी में नवीन पदस्थापना दी गई है। प्रशासनिक दृष्टिकोण से किए गए इस फेरबदल का उद्देश्य थाना एवं चौकी स्तर पर पुलिसिंग व्यवस्था में कसावट लाना है।

इन पुलिसकर्मियों का हुआ तबादला

उप निरीक्षक द्वारिका प्रसाद देशलहरे को चौकी मारो (संबद्ध रक्षित केंद्र) से थाना नवागढ़ भेजा गया है। वहीं सहायक उप निरीक्षक बनवाली राम सोनकर को चौकी मारो (संबद्ध रक्षित केंद्र) से चौकी मारो में पदस्थ किया गया है।

प्रधान आरक्षक सखाराम टंडन को रक्षित केंद्र बेमेतरा से थाना दाढ़ी, हेमंत साहू को रक्षित केंद्र बेमेतरा से थाना नवागढ़, रूपेन्द्र शर्मा को रक्षित केंद्र बेमेतरा से थाना खम्हरिया और अजय भगत को रक्षित केंद्र बेमेतरा से थाना नांदघाट भेजा गया है।

इसी तरह प्रधान आरक्षक लोकेश गौसेवक को रक्षित केंद्र बेमेतरा से थाना साजा, जावेद खान को रक्षित केंद्र बेमेतरा से चौकी देवरबीजा, जितेन्द्र राजपूत को यातायात से चौकी देवकर तथा विजय साहू को चौकी देवरबीजा से चौकी खण्डसरा स्थानांतरित किया गया है।

एसपी त्रिलोक बंसल के अनुसार, यह फेरबदल प्रशासनिक आवश्यकताओं और बेहतर पुलिसिंग को ध्यान में रखते हुए किया गया है। नवीन पदस्थापना से थाना एवं चौकी स्तर पर कार्यप्रणाली को और प्रभावी बनाने तथा कानून-व्यवस्था एवं पुलिसिंग में कसावट लाने में मदद मिलेगी।

Related Articles

Back to top button