Chhattisgarh

बलौदाबाजार के तहसील कार्यालय में लगी आग

रायपुर, 06 मार्च । बलौदाबाजार शहर के ऐतिहासिक तहसील कार्यालय में शुक्रवार करीब 5 बजे आग लगी। आग इतनी तेज थी कि कुछ ही देर में लपटें तहसील परिसर के कई हिस्सों तक फैलने लगीं।

घटना की सूचना मिलते ही मौके पर प्रशासन और दमकल विभाग की टीम पहुंची। आग लगने से तहसीलदार कार्यालय और रिकॉर्ड रूम के कुछ हिस्से जले हैं।

मौके पर मौजूद एसडीएम प्रकाश कोरी ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि आग तहसील परिसर में स्थित एसडीओपी कार्यालय की पुरानी बिल्डिंग की ओर से शुरू हुई। जो देखते ही देखते तहसीलदार कार्यालय की ओर फैलने लगी। जिससे पूरे परिसर में हड़कंप मच गया। सुबह का समय होने की वजह से कार्यालय में ज्यादा कर्मचारी मौजूद नहीं थे, लेकिन सूचना मिलते ही अधिकारी और कर्मचारी तुरंत मौके पर पहुंचे। रिकॉर्ड रूम पूरी तरह सुरक्षित है और सभी दस्तावेजों को समय रहते सुरक्षित निकाल लिया गया है।

वहीं दमकल विभाग की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया है। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। प्रशासन पूरे मामले की जांच में जुट गया है।

Related Articles

Back to top button