Chhattisgarh

जांजगीर-चांपा पुलिस ने सारागांव में 5 जुआरी को किया गिरफ्तार

जांजगीर-चांपा, 03 नवंबर 2025। थाना सारागांव पुलिस ने ग्राम चोरिया बंधवा तालाब के पास जुआ खेल रहे पांच जुआरियों को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। आरोपियों के कब्जे से 12,300 रुपये नगद और 52 पत्ती ताश बरामद की गई है।

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक जांजगीर-चांपा विजय कुमार पांडे (IPS) के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप के मार्गदर्शन में, जुआ-सट्टा पर प्रभावी अंकुश लगाने की मुहिम के तहत की गई। इसी क्रम में एसडीओपी चांपा यदुमणि सिदार के नेतृत्व में थाना सारागांव पुलिस टीम ने 02 नवंबर की देर शाम रेड कार्रवाई कर जुआ खेल रहे पांच व्यक्तियों को रंगे हाथ पकड़ा।

गिरफ्तार जुआरियों के नाम इस प्रकार हैं –

  1. अखिल साहू, उम्र 40 वर्ष
  2. राजेश कुमार उरांव, उम्र 32 वर्ष
  3. रामदयाल साहू, उम्र 47 वर्ष
  4. रथलाल उरांव, उम्र 34 वर्ष
  5. किशुनलाल देवांगन, उम्र 43 वर्ष

सभी आरोपी ग्राम चोरिया भाना, थाना सारागांव, जिला जांजगीर-चांपा के निवासी हैं।

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 3(2) जुआ एक्ट के तहत मामला दर्ज कर कार्यवाही की है।

इस कार्रवाई में सहायक उप निरीक्षक के.के. कोसले, एएसआई राजेश सिंह, प्रधान आरक्षक अर्जुन जांगड़े, आरक्षक गोवर्धन टाइगर, शंकर जयकिशन और दुर्गेश सूर्यवंशी का सराहनीय योगदान रहा।

पुलिस ने बताया कि जिले में जुआ-सट्टा जैसे सामाजिक अपराधों पर रोक लगाने के लिए अभियान निरंतर जारी रहेगा।

Related Articles

Back to top button