आम आदमी पार्टी का कार्यकर्ता प्रशिक्षण: जिला संयोजक बोले- किसानों, मजदूरों और छोटे व्यापारियों का भविष्य चौपट कर रही कांग्रेस-BJP

[ad_1]
आगर मालवाएक घंटा पहले
आम आदमी पार्टी विधान सभा क्षेत्र आगर मालवा का एक दिवसीय संगठन निर्माण में महत्त्वपूर्ण कार्यक्रम कार्यकर्ता मैपिंग का आयोजन रविवार को कंपनी गार्डन आगर मालवा में आयोजित किया गया। प्रारंभ में महापुरुषों के चित्रों पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई।
बैठक में संगठन निर्माण को लेकर क्षेत्रीय संगठन प्रभारी अक्षय पाटीदार ने प्रशिक्षण दिया। कार्यक्रम को जिला संयोजक बाबूलाल मालवीय ने संबोधित कर कांग्रेस भाजपा किस तरह किसानों मजदूरों व छोटे व्यापारियों एवं बेरोजगारों युवाओं का भविष्य चौपट कर रही है। इस पर प्रकाश डालते हुए दिल्ली मॉडल की आवश्यकता आगर मालवा में है। इस पर विस्तार से बताया ओर अगामी दिनों में कांग्रेस भाजपा किस तरह आपरेशन लोटस चलाकर लोकतंत्र की हत्या पर उतारू हैं। इस पर भी विस्तार से चर्चा की।
कार्यक्रम को ईश्वर अजमेरिया, दिलीप जायसवाल, संजय मालवीय, श्याम यादव, अब्दुल गफ्फार खां, सुजान सिंह बगड़ावत, नारायणन सिंह सोलंकी, पार्षद भुरू भाई मेव ने भी संबोधित किया। इस मौके पर बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Source link





