पार्षद ने सीएमओ को पत्र लिखा: पार्षद बोलीं- शहर में मच्छरों की भरमार से 80 हजार लोगों पर डेंगू का खतरा, बचाव की कोई पहल नहीं

[ad_1]
- Hindi News
- Local
- Mp
- Sheopur
- Councilor Said – Due To The Abundance Of Mosquitoes In The City, 80 Thousand People Are At Risk Of Dengue, No Rescue Initiative
श्योपुर2 घंटे पहले
- कॉपी लिंक

शहर के वार्ड 2 की पार्षद रेखा महावीर वाल्मीकि ने शुक्रवार को सीएमओ को पत्र लिखकर शहर की 80 हजार आबादी पर बढ़ते डेंगू के खतरे से आगाह किया। पार्षद वाल्मीकि ने बताया कि शहरभर में गड्ढों में जलभराव से मच्छरों की भरमार हो गई है। डेंगू फैलाने वाला एडीज मच्छर संक्रमित होकर लोगों को अस्पताल की राह दिखा रहे है। शहर के वार्ड 19 में डेंगू के कारण एक युवक की मौत के बाद लोगों में दहशत का माहौल है।
शायद ही कोई इलाका ऐसा हो जहां खाली प्लाटों में जलभराव की स्थिति न हो। खाली प्लाट बीमारी का घर बन गए है। मच्छरों की पैदाइश बढ़ने से संक्रामक बीमारी फैल रही है। शहर में 5 दिन से बारिश नहीं हुई है, लेकिन वार्डों में खाली प्लॉट लबालब होकर बारिश के मौसम का आभास करा रहे है। कॉलोनी के वाशिंदे परेशान है। पार्षद ने मामले की गंभीरता को देखते हुए खाली प्लॉटधारकों को नोटिस जारी कर गंदगीरोकने, आसपास फैंसिंग करवाने के लिए सख्त हिदायत देने की मांग मुख्य नगरपालिका अधिकारी से की है।
Source link




