International
अमेरिकी स्कूली छात्रा ने ओडिशा में ट्रेन दुर्घटना से प्रभावित लोगों की मदद के लिए 10,000 डॉलर से अधिक राशि जुटाई

न्यूयॉर्क, यूएस: 16 वर्षीय भारतीय अमेरिकी तनिष्का धारीवाल ने ओडिशा में भीषण ट्रेन दुर्घटना से प्रभावित लोगों की मदद के लिए 10,000 डॉलर से अधिक राशि जुटाई।
तनिष्का धारीवाल ने बताया, “मुझे ओडिशा के बालासोर में हुई रेल दुर्घटना के बारे में पता चला। अपने माता-पिता के सहयोग से मैंने एक ‘गो फंड मी’ पेज शुरू किया। मैंने स्कूलों दोस्तों और परिवार से संपर्क किया और 10,000 डॉलर से अधिक जुटाए। उम्मीद है कि इस पैसे से उन लोगों की मदद की जा सकेगी जो इससे प्रभावित हुए हैं।”
Follow Us




