नव दुर्गा पूजा उत्सव समिति की नई कार्यकारिणी गठित, आकाश साहू फिर बने अध्यक्ष

दीपका। आजाद चौक स्थित नव दुर्गा पूजा उत्सव समिति की आगामी नवरात्रि पर्व को लेकर नई कार्यकारिणी का गठन वरिष्ठ श्रमिक नेता बसंत मिश्रा की अध्यक्षता में किया गया। बैठक में श्रमिक नेता वीरेंद्र राठौर, सतीश कुमार तिवारी, अनिल महतो सहित वरिष्ठजनों के मार्गदर्शन में समिति की नई जिम्मेदारियां तय की गईं।
बैठक में वार्ड क्रमांक 14 के पार्षद आकाश साहू को पुनः अध्यक्ष तथा वीरेंद्र साहू को पुनः सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई। वहीं मोनीष चौहान को कार्यकारिणी अध्यक्ष, मनीष बर्मन एवं हर्ष दुबे को उपाध्यक्ष बनाया गया। संतोष राठौर कोषाध्यक्ष तथा सत्यदेव थवाईत एवं सार्थक तिवारी को सहसचिव नियुक्त किया गया। पूजा संबंधी मार्गदर्शन की जिम्मेदारी दुर्गा प्रसाद स्वर्णकार, सुजीत राय एवं प्रमोद तिवारी को सौंपी गई।
नवनियुक्त अध्यक्ष आकाश साहू ने बताया कि इस वर्ष नव दुर्गा पूजा उत्सव समिति की स्थापना के 35 वर्ष पूरे हो रहे हैं। इस अवसर को विशेष बनाने के लिए समिति द्वारा भव्य दुर्गा पूजा उत्सव के साथ श्रीमद् देवी भागवत कथा का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने दीपका कॉलोनीवासियों से आयोजन को सफल बनाने के लिए समिति को सहयोग एवं सहभागिता प्रदान करने का आग्रह किया।
बैठक में वरिष्ठ सदस्य बसंत मिश्रा, सतीश कुमार तिवारी, अनिल महतो, वीरेंद्र राठौर, अनिल तिवारी, ऊदल प्रसाद साहू, गणेश साहू फेंकू, संतोष राठौर, कुसुमलता कैवर्त्य, शशिकांत कुर्मी, राजेंद्र झारिया, जगदीश कौशिक, दीपक साहू, मनीष साहू, अमन ठाकुर, अभय दुबे, अमित कश्यप, सौरभ कश्यप, आयुष कुर्मी, आशुतोष साहू, दुर्गेश क्षत्रिय, अनीश बर्मन, शुभम, संतोष, उमेश, आशीष सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक एवं कॉलोनीवासी उपस्थित रहे।




