कोलार गेस्ट हाउस से गोल तिराहे तक बनेगी: सिक्सलेन कोलार रोड की राह में सीवेज और पाइपलाइन की अड़चन

[ad_1]
भोपाल37 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

कोलार की पुरानी लाइन, केरवा की नई लाइन, सीवेज लाइन के साथ बिजली लाइन भी बाधा।
कोलार गेस्ट हाउस तिराहे से गोल तिराहे तक 15 किमी बनने वाली सिक्सलेन सीसी कोलार रोड के लिए सेंटर से 105 फीट चौड़ी जमीन चाहिए है। इसमें कोलार की पुरानी पाइपलाइन के साथ केरवा की नई लाइन और हाल में बिछाई गई सीवेज लाइन बड़ी बाधा बन रही है। सड़क से गुजर रही बिजली लाइन भी सड़क निर्माण में बड़ी बाधा है। कोलार गेस्ट हाउस तिराहा पर बनी झुग्गीबस्ती के साथ चूनाभट्टी का कुछ इलाका और नयापुरा में सड़क की जमीन पर अतिक्रमण भी है।
शहर से बाहर यानी बैरागढ़ चिचली से गोल तक सड़क किनारे कई अस्थायी दुकानें बन गई हैं। इन बाधाओं को दूर करने और सड़क निर्माण के लिए पीडब्ल्यूडी के साथ राजस्व, नगर निगम और बिजली कंपनी सहित अन्य विभागों के बीच समन्वय बहुत जरूरी है।
पुरानी सड़क के हिसाब से बनी पुलियाओं को भी चौड़ा करना होगा। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान 29 अक्टूबर को सड़क निर्माण के लिए भूमिपूजन करने वाले हैं। पूरी सड़क पर 12 स्थानों पर पार्किंग बनाई जाएगी, ट्रैफिक कंट्रोल करने के लिए 11 सिग्नल लगेंगे।
स्ट्रीट लाइट अंडरग्राउंड होगी। अन्य बिजली लाइन के लिए कम और बेहतर क्वालिटी के खंभे लगाए जाएंगे। यह भोपाल की पहली 15 किमी लंबी सिक्सलेन सीसी रोड होगी। इससे भोपाल के साथ सीहोर और रायसेन जिले के लोगों को भी सुविधा होगी।
शर्मा बोले- सड़क बनने के बाद किसी को खुदाई की इजाजत नहीं
विधायक रामेश्वर शर्मा ने मंगलवार को विभिन्न एजेंसियों के अफसरों के साथ सड़क निर्माण के संबंध में बैठक की। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि सड़क निर्माण के बाद किसी भी एजेंसी को यहां खुदाई की इजाजत नहीं होगी। हर एजेंसी पहले से प्लान कर ले। गुरुवार को विधायक शर्मा अफसरों के साथ मौके पर बाधाओं का मुआयना करेंगे और उसके बाद आगे की रणनीति बनाई जाएगी।
Source link




