टंट्या मामा जनजाति गौरव यात्रा: भाजपा की महत्वपूर्ण बैठक हुई, 3 दिसंबर को पातालपानी पहुंचेगी

[ad_1]

धार25 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

जिले में टंट्या मामा जनजाति गौरव यात्रा को लेकर भारतीय जनता पार्टी जिला संगठन की महत्पूर्ण बैठक धरमपुरी में आयोजित की गई। जिसमें भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष कलसिंह भाभर, सांसद छतर सिंह दरबार, जिला अध्यक्ष राजीव यादव सहित अन्य नेता उपस्थित रहे। बैठक में सर्व प्रथम अतिथियों द्वारा महापुरषों के चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित कर दीप प्रज्वलित की।

प्रदेश अध्यक्ष कलसिंह भाभर ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि जनजाति समाज में अनेक पूर्वज महापुरुष रहे लेकिन उनका इतिहास का वर्णन विपक्षी दल ने कभी नहीं किया। इन महान क्रांतिकारियों का परिचय सिर्फ़ भाजपा सरकार में हुआ है और इन महान क्रांतिकारियों की गौरव यात्रा भी भारतीय जनता पार्टी ही निकाल सकती हैं। विपक्षी दल तो सिर्फ समाज को तोड़ने का कार्य करता है। भगवान श्रीराम के युग से आज तक जनजाति समाज उन परंपराओं को मानते आ रहा है जो हर समाज को जोड़ता है। महान क्रांतिकारी जन नायक टंट्या मामा की जनजाति गौरव यात्रा कुक्षी से प्रारंभ होकर 3 दिसंबर को पातालपानी पहुंचेगी।

4 दिसंबर को यात्रा का समापन इंदौर में होगा। जिला अध्यक्ष राजीव यादव ने बताया कि जिले में टंट्या मामा जनजाति गौरव यात्रा निकलना जनजाति बंधुओं के लिए गौरव की बात है। भारत विरोधी लोग इस समाज को कमजोर कर रहे है। ऐसे राष्ट्र विरोधी लोगों को हमें मुंहतोड़ जवाब देना होगा। हर एक कार्यकर्ताओं के मन में राष्ट्रप्रेम का भाव जगे, यही हमारा उद्देश्य होना चाहिए। पूरे देश में अनेक महान क्रांतिकारी जनजाति समाज में जन्म लिया है। इन सभी का योगदान भी महत्वपूर्ण रहा है। टंट्या मामा जनजाति गौरव जिले की सभी विधानसभा क्षेत्र के मंडल स्तर के गांवो से गुजरेगी। प्रत्येक कार्यकर्ता की इसमें सहभागिता हो, तभी सच्ची श्रद्धांजलि होगी। मीडिया प्रभारी संजय शर्मा के अनुसार बैठक में जिला पदाधिकारी, मोर्चा के जिला अध्यक्ष, सभी भाजपा मंडल अध्यक्ष सहित वरिष्ठ नेता व कार्यकर्ता उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं…
[ad_2]
Source link

Related Articles

Back to top button