Chhattisgarh

जैन साधु-साध्वियों पर हिंसक घटनाओं के विरोध में मौन रैली आहूत

कोरबा । कोरबा जिले में 25 मई को सकल जैन समाज द्वारा विशाल मौन रैली निकाली जाएगी। जानकारी देते हुए दिनेश जैन ने बताया कि जैन साधु-साध्वियों के विहार में असामाजिक तत्वों द्वारा की गई हिंसक घटनाओं के विरोध में 25 मई को प्रात: 11.00 बजे दिगम्बर जैन मंदिर बुधवारी से कलेक्ट्रेट तक विशाल मौन रैली निकाली जाएगी और प्रधानमंत्री के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा जाएगा।
इस रैली में अधिक से अधिक उपस्थित होने की अपील की गई है ताकि इस सामाजिक एवं धार्मिक विपत्ति के समय एकता एवं संगठन के प्रदर्शन को सफल बनाकर प्रशासन को जागृत करने का कार्य करें। दिनेश जैन ने बताया कि यह हिंसा धार्मिक आघात है और इस समय हम जागृत नहीं हुए तो माताजी महाराज का सड़क में चलना दूभर हो जाएगा।

Related Articles

Back to top button