किसानों के लिए राहत भरी खबर: जिले में पर्याप्त है खाद, किसानों को नहीं होगी परेशानी, कलेक्टर ने दी जानकारी

[ad_1]
- Hindi News
- Local
- Mp
- Umaria
- There Is Enough Fertilizer In The District, Farmers Will Not Have Trouble, The Collector Gave Information
उमरिया3 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

उमरिया में नवागत कलेक्टर कृष्ण देव त्रिपाठी पदभार ग्रहण करते ही खाद को लेकर सख्त हो गए हैं। अधिकारियों से खाद की जानकारी लेकर आवश्यकता के अनुसार पहले ही डिमांड शासन को भेजने के लिए निर्देश दिए हैं। बताया गया कि कलेक्टर कृष्ण देव त्रिपाठी द्वारा जिले में रबी फसल के लिए उर्वरक की विस्तार से जानकारी ली।
जिले में खाद की उपलब्धता
उप संचालक कृषि द्वारा बताया गया कि जिले में 350 मीट्रिक टन यूरिया, 503 मी. टन डीएपी, 25 मी. टन सुपर फास्फेट, 37 मी. टन पोटाश तथा 25 मी. टन अन्य खाद उपलब्ध है। जिले में यूरिया का 1586 मी. टन भंडारण किया था। जिसमें से 1236 मी. टन का वितरण किया जा चुका है। डीएपी का 1302 टन भंडारण किया था। जिसमें से 799 मी. टन का वितरण, सुपर फास्पेट का 67 मी. टन भंडारण किया। जिसमें से 42 मी. टन का वितरण, पोटाश का 50 मी. टन भंडारण किया। जिसमें से 13 मी. टन का वितरण किया जा चुका है।
अधिकारियों को दिए निर्देश
कलेक्टर कृष्ण देव त्रिपाठी ने उप संचालक कृषि, सहायक आयुक्त सहकारिता आरती पटेल और मार्कफेड के अधिकारियों को निर्देशत किया है। जिले में रासायनिक उर्वरक की उपलब्धता तथा आवश्यकता का आंकलन कर पूर्व से ही डिमांड शासन स्तर पर भेजी जाए। साथ ही यह सुनिश्चित किया जाए कि सहकारी समितियों में पर्याप्त मात्रा में खाद उपलब्ध रहे। और किसानों को लंबी लाइनें नहीं लगानी पड़े। इसके लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं। अधिकारी भ्रमण पर जाएं तो खाद वितरण केंद्रों का निरीक्षण अनिवार्य रूप से करें।
Source link