Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ मछुआरा माझी संघर्ष मोर्चा बिलासपुर द्वारा मछुआरों के आरक्षण संबंधी ज्ञापन सौंपा

आगामी विधानसभा सत्र में प्रस्ताव को रखने का आग्रह किया

बिलासपुर/ छत्तीसगढ़ मछुआरा माझी संघर्ष मोर्चा बिलासपुर के प्रतिनिधि मंडल द्वारा मस्तूरी विधायक दिलीप लहरिया के कार्यालय लिंगियाडीह में ससम्मान भेंट कर अपने बरसों पुरानी लम्बीत मांग आरक्षण के संबंध में मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। तथा आगामी विधानसभा सत्र में प्रस्ताव को रखने का आग्रह किया।


छत्तीसगढ़ मछुआरा माझी संघर्ष मोर्चा के बैठक में यह निर्णय लिया गया है कि अपने क्षेत्र के विधायक को यह आरक्षण वाला ज्ञापन देकर अपनी आवाज शासन तक पहुंचाया जाये।


ज्ञापन देने वालों में सुखऊराम निषाद, मनहरण कैवर्त्य,शशी निषाद, कमल तथा गणेशराम निषाद मुख्य रूप से उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button